India-Afghanistan टी-20 सीरीज पर मंडराए संकट के बादल, क्या बदली जा रही है पहले मैच की तारीख?

Summary :

भारत-अफगानिस्तान के बीच 13 सितंबर को होने वाला पहला टी20 मुकाबला BRICS समिट के चलते एक दिन टल सकता है। दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को देखते हुए DDCA से मैच की तारीख बदलने का अनुरोध किया है। सीरीज के बाकी मैच 15 और 17 सितंबर को प्रस्तावित हैं, लेकिन पहले मुकाबले की तारीख बदलने पर पूरे शेड्यूल में बदलाव संभव है।

इंडिया और अफगानिस्तान के बीच सितंबर में होने वाली तीन मैचों की टी-20 सीरीज के शेड्यूल में बदलाव की पॉसीबिलिटी नजर आ रही है। बीसीसीआई के तय शेड्यूल के मुताबिक सीरीज का पहला मुकाबला 13 सितंबर को दिल्ली में खेला जाना है, लेकिन अब इस मैच को एक दिन आगे बढ़ाया जा सकता है। दिल्ली पुलिस ने दिल्ली एंड डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन (DDCA) को पत्र भेजकर मैच की तारीख में बदलाव का अनुरोध किया था। अब सामने आई रिपोर्ट के मुताबिक, 13 सितंबर को होने वाला मुकाबला 14 सितंबर तक टाला जा सकता है।

BRICS समिट बनी वजह

BRICS Summit 2026
BRICS Summit 2026 (Source: Google)

मुकाबले की तारीख में बदलाव की सबसे बड़ी वजह दिल्ली में होने वाली BRICS समिट है। राजधानी में 11 से 13 सितंबर तक इस अहम सम्मेलन का आयोजन होना है और 13 सितंबर को इसका आखिरी दिन होगा। इसी दिन क्रिकेट मैच आयोजित होने की सिचुएशन में सेफ्टी और ट्रैफिक इंतज़ाम को लेकर दिल्ली पुलिस के सामने बड़ी चुनौती खड़ी हो सकती है। मैच देखने के लिए करीब 25 से 30 हजार दर्शकों के स्टेडियम पहुंचने की उम्मीद है। ऐसे में पुलिस बल को एक ही समय पर समिट और क्रिकेट मैच, दोनों की सेफ्टी का इंतज़ाम संभालना पड़ सकता है।

पुलिस ने पत्र में बताई ट्रैफिक की चुनौती

IND vs AFG Match
IND vs AFG Match (Source: Google)

दिल्ली पुलिस की ओर से DDCA को भेजे गए पत्र में स्टेडियम के आसपास के इलाकों में ट्रैफिक और भीड़ मैनेजमेंट को लेकर चिंता जताई गई है। पत्र में बताया गया है कि DDU मार्ग, BSZ मार्ग, मिंटो रोड, कमला मार्केट और इनसे जुड़ी सड़कों पर पहले से ही वाहनों और पैदल यात्रियों की आवाजाही काफी रहती है। ऐसे में BRICS समिट और क्रिकेट मैच का आयोजन एक ही दिन होने पर पुलिस के लिए दोनों जगहों की सुरक्षा और ट्रैफिक इंतज़ाम को एक साथ संभालना मुश्किल हो सकता है।

क्या बदलेगा पूरी सीरीज का शेड्यूल?

India vs Afghanistan Series Schedule
India vs Afghanistan Series Schedule (Source: Google)

BCCI के मौजूदा कार्यक्रम के मुताबिक भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन टी-20 मुकाबले 13, 15 और 17 सितंबर को खेले जाने हैं। अगर पहला मैच 13 की जगह 14 सितंबर को कराया जाता है, तो बाकी दोनों मुकाबलों की तारीखों में भी बदलाव करना पड़ सकता है। हालांकि, अभी यह पूरी तरह साफ नहीं है कि शेड्यूल में क्या बदलाव होगा। लेकिन खास बात यह है कि इस टी-20 सीरीज का मेजबान अफगानिस्तान है, जबकि मुकाबले भारत में खेले जाने हैं।

Ind Vs Afg Match Update: अफगानिस्तान सीरीज के लिए भारत की टीम

Indian Team Against Afghanistan
Indian Team Against Afghanistan (Source: Google)

भारत ने इस सीरीज के लिए 15 मेंबर्स की टीम का ऐलान कर दिया है। श्रेयस अय्यर टीम की कप्तानी करेंगे, जबकि तिलक वर्मा को उपकप्तान बनाया गया है।

भारतीय टीम:

श्रेयस अय्यर (कप्तान)
अभिषेक शर्मा
वैभव सूर्यवंशी
संजू सैमसन (विकेटकीपर)
इशान किशन (विकेटकीपर)
तिलक वर्मा (उपकप्तान)
शिवम दुबे
नितीश कुमार रेड्डी
अक्षर पटेल
वाशिंगटन सुंदर
वरुण चक्रवर्ती
रवि बिश्नोई
जसप्रीत बुमराह
अर्शदीप सिंह
यश ठाकुर

अब सबकी नजरें इस बात पर हैं कि दिल्ली में सेफ्टी इंतज़ाम को देखते हुए भारत-अफगानिस्तान सीरीज के पहले मुकाबले की तारीख में ऑफिशियल तौर पर बदलाव किया जाता है या नहीं।

Read More: Kuldeep Yadav का इंग्लैंड में कमाल, पहली बार फर्स्ट-क्लास क्रिकेट में किया ये कारनामा

Rishabh Pandey

ऋषभ पांडे पिछले पांच साल से पत्रकारिता के फील्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट और स्पोर्टस बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं।