FIH हॉकी वर्ल्ड कप 2026 के लिए इंडियन टीम का ऐलान, हरमनप्रीत सिंह संभालेंगे कप्तानी

Summary :

हॉकी इंडिया ने FIH हॉकी वर्ल्ड कप 2026 के लिए 20 सदस्यीय भारतीय पुरुष टीम की घोषणा कर दी है, जिसकी कप्तानी हरमनप्रीत सिंह करेंगे। मुख्य कोच क्रेग फुल्टन ने अनुभवी और युवा खिलाड़ियों के संतुलित संयोजन पर भरोसा जताते हुए इतिहास रचने की उम्मीद व्यक्त की है। भारत पूल-डी में वेल्स, इंग्लैंड और पाकिस्तान के खिलाफ अपने लीग मुकाबले खेलेगा, जिसकी शुरुआत 15 अगस्त से होगी।

हॉकी इंडिया ने 15 से 30 अगस्त 2026 तक बेल्जियम और नीदरलैंड में खेले जाने वाले FIH हॉकी वर्ल्ड कप 2026 के लिए 20 मेंबर्स की हॉकी मेन्स टीम की अनाउंसमेंट कर दी है। एक्सपीरिएंस्ड डिफेंडर और स्टार ड्रैग-फ्लिकर हरमनप्रीत सिंह टीम की कमान संभालेंगे, जबकि एक्सपीरिएंस्ड मिडफील्डर मनप्रीत सिंह अपनी परफॉर्मेंस से टीम को मजबूती देंगे। वहीं मुख्य कोच क्रेग फुल्टन का मानना है कि यह टीम इंडियन हॉकी के इतिहास में नया चैप्टर लिखने की ताकत रखती है।

एक्सपीरिएंस और युवा खिलाड़ियों का बैलेंस्ड कॉम्बीनेशन

Expierienced And Young Indian Hockey Team
Expierienced And Young Indian Hockey Team (Source: Google)

टीम सेलेक्शन पर बात करते हुए क्रेग फुल्टन ने कहा कि इस स्क्वॉड में एक्सपीरिएंस और युवा जोश का बेहतरीन बैलेंस देखने को मिलता है। उनके मुताबिक टीम में शामिल युवा खिलाड़ियों ने अपनी जगह सिर्फ प्रदर्शन के दम पर बनाई है, न कि पिछले रिकॉर्ड के आधार पर। उन्होंने कहा कि टीम का फोकस हर मैच में अपना बेस्ट देने पर रहेगा और खिलाड़ी एक-एक मुकाबले को ध्यान में रखकर आगे बढ़ेंगे।

गोलकीपिंग से लेकर अटैक तक मजबूत कॉम्बीनेशन

Indian Hockey Team
Indian Hockey Team (Source: Google)

गोलकीपिंग की जिम्मेदारी मोहित एचएस और सूरज करकेरा संभालेंगे। वहीं डिफेंस में कप्तान हरमनप्रीत सिंह, अमित रोहिदास, जरमनप्रीत सिंह, जुगराज सिंह, संजय, सुमित और यशदीप सिवाच जैसे भरोसेमंद खिलाड़ी शामिल हैं। मिडफील्ड में मनप्रीत सिंह, हार्दिक सिंह, विवेक सागर प्रसाद, नीलाकांता शर्मा, राजिंदर सिंह और आदित्य अर्जुन लालागे टीम की रीढ़ होंगे। इसके अलावा, फॉरवर्ड लाइन में मनदीप सिंह, दिलप्रीत सिंह, सुखजीत सिंह, अभिषेक और शिलानंद लाकड़ा अपोनेंट टीमों के लिए चैलेंज पेश करेंगे।

पूल-डी में इंडिया की चुनौती

Hockey World Cup 2026: India and Pakistan
Hockey World Cup 2026: India and Pakistan (Source: Google)

इंडिया को वर्ल्ड कप में पूल-डी में रखा गया है, जहां इस टीम का मुकाबला इंग्लैंड, पाकिस्तान और वेल्स से होगा। इंडियन टीम अपने सभी लीग मुकाबले नीदरलैंड के एमस्टेलवीन में खेलेगी। वहीं इंडिया अपने कैंपेन की शुरुआत 15 अगस्त को वेल्स के खिलाफ करेगा। इसके बाद इंडिया 17 अगस्त को इंग्लैंड और 19 अगस्त को आर्क-राइवल पाकिस्तान से भिड़ेगा। भारत-पाकिस्तान मुकाबला टूर्नामेंट के सबसे चर्चित मैचों में से एक माना जा रहा है।

50 साल बाद इतिहास रचने का मौका

Indian Team Creates History In FIH Hockey World Cup 2026
Indian Team Creates History In FIH Hockey World Cup 2026 (Source: Google)

इस पर मुख्य कोच क्रेग फुल्टन ने कहा कि इंडिया ने आखिरी बार 1975 में हॉकी वर्ल्ड कप जीता था और अब 50 साल बाद मौजूदा टीम के पास इतिहास दोहराने का सुनहरा मौका है। उन्होंने भरोसा जताया है कि खिलाड़ी इस चुनौती के लिए पूरी तरह तैयार हैं और देश को गौरवान्वित करने की पूरी कोशिश करेंगे।

FIH Hockey Mens World Cup Squad: इंडिया की 20 मेंबर्स वाली टीम

Latest Hockey News
Latest Hockey News (Source: Google)

गोलकीपर: मोहित एचएस, सूरज करकेरा

डिफेंडर: हरमनप्रीत सिंह (कप्तान), अमित रोहिदास, जरमनप्रीत सिंह, जुगराज सिंह, संजय, सुमित, यशदीप सिवाच

मिडफील्डर: मनप्रीत सिंह, हार्दिक सिंह, विवेक सागर प्रसाद, नीलाकांता शर्मा, राजिंदर सिंह, आदित्य अर्जुन लालागे

फॉरवर्ड: मनदीप सिंह, दिलप्रीत सिंह, सुखजीत सिंह, अभिषेक, शिलानंद लाकड़ा

Read More: FIH Youth Hockey5s Asian Championship: क्या इंडिया की मेन्स और वुमेन्स टीमें वर्ल्ड कप टिकट कर पाएंगी हासिल?, देखें पूरा शेड्यूल

Rishabh Pandey

ऋषभ पांडे पिछले पांच साल से पत्रकारिता के फील्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट और स्पोर्टस बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं।