इंडियन सब-जूनियर मेन्स और वुमेन्स हॉकी टीमें सोमवार से मस्कट में शुरू हो रही पहली FIH यूथ हॉकी फाइव्स एशियन चैंपियनशिप में अपने कैंपेन की शुरुआत करेंगी। छह दिन तक चलने वाला यह टूर्नामेंट अपकमिंग FIH अंडर-18 यूथ हॉकी फाइव्स वर्ल्ड कप के लिए एशियाई क्वालीफायर का रोल निभाएगा। ऐसे में इंडियन टीमों का मुख्य टारगेट शानदार प्रदर्शन करते हुए वर्ल्ड कप में अपनी जगह पक्की करना होगा।
FIH Youth Hockey5s Asian Championship: मेन्स टीम का कॉन्फिडेंस मजबूत
All set for the next challenge! ✈️💙
The Indian Sub-Junior Men’s and Women’s Teams are on their way to Muscat, Oman, for the inaugural Youth Hockey5s Asian Championship 2026. 🏑🇮🇳
The tournament is scheduled for 20 to 25 July.
Here’s wishing our youngsters a safe trip and a… pic.twitter.com/ySXeLMqeLZ
— Hockey India (@TheHockeyIndia) July 18, 2026
सरदार सिंह की कोचिंग में खेल रही इंडियन सब-जूनियर मेन्स टीम पूरे कॉन्फिडेंस के साथ टूर्नामेंट में उतरेगी। टीम ने हाल ही में अंडर-18 एशिया कप के फाइनल में मेजबान जापान को 4-1 से हराकर खिताब जीता था। इस टीम में एशिया कप विजेता टीम के कई खिलाड़ी शामिल हैं। इंडियन मेन्स टीम को एलीट पूल में ओमान, पाकिस्तान और बांग्लादेश के साथ रखा गया है। कोच सरदार सिंह ने कहा है कि अंडर-18 एशिया कप की जीत से खिलाड़ियों का कॉन्फिडेंस बढ़ा है, लेकिन हॉकी फाइव्स फॉर्मेट में तेज फैसले लेने, लगातार दबाव बनाए रखने और सिचुएशन के मुताबिक खुद को ढालने की जरूरत होती है।
उन्होंने कहा कि टीम ने इस चैलेंज के लिए अच्छी तैयारी की है और खिलाड़ियों का पूरा ध्यान अपनी प्लानिंग को सही तरीके से लागू करने और वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई करने पर है।
वुमेन टीम की कमान रानी रामपाल के हाथों में
इंडियन सब-जूनियर वुमेन टीम की कोच रानी रामपाल हैं। टीम में अंडर-18 एशिया कप में ब्रांज़ मेडल जीतने वाली इंडियन टीम की खिलाड़ी शामिल हैं। वुमेन टीम को एलीट पूल में चीन, कजाखस्तान और उज्बेकिस्तान के साथ रखा गया है। टूर्नामेंट में एलीट पूल के मुकाबले डबल राउंड रॉबिन फॉर्मेट में खेले जाएंगे, जिसमें हर टीम को दूसरी टीम से दो बार भिड़ना होगा। लीग स्टोज के खत्म होने पर टॉप-2 टीमें सीधे फाइनल में पहुंचेंगी, जबकि तीसरे नंबर की टीम ब्रांज़ मेडल के मुकाबले में जगह बनाएंगी। वहीं चौथे नंबर पर रहने वाली टीम को चैलेंजर पूल की टॉप टीम के खिलाफ क्वालीफिकेशन मैच खेलना होगा। इनमें से जीतने वाली टीम ब्रांज़ मेडल के मुकाबले में पहुंचेंगी।
भारत का शुरुआती मुकाबला
इंडियन वुमेन टीम अपने कैंपेन की शुरुआत सोमवार को कजाखस्तान के खिलाफ करेगी। इसके बाद मेन्स टीम शाम को बांग्लादेश के खिलाफ मैदान पर उतरेगी। मेन्स टीम इसके बाद मंगलवार को ओमान और पाकिस्तान से भिड़ेगी और फिर 23 और 24 जुलाई को इन्हीं टीमों के खिलाफ दोबारा मुकाबले खेलेगी। वहीं, वुमेन टीम मंगलवार को चीन और उज्बेकिस्तान का सामना करेगी। इसके बाद 23 जुलाई को कजाखस्तान और 24 जुलाई को चीन और उज्बेकिस्तान के खिलाफ मुकाबले खेले जाएंगे। वहीं टूर्नामेंट के क्लासीफिकेशन मैच 25 जुलाई को ऑर्गनाइज़ होंगे।
रानी रामपाल को युवा खिलाड़ियों पर भरोसा

रानी रामपाल ने इन मुकाबलों पर कहा है कि यह टूर्नामेंट युवा खिलाड़ियों के लिए इंटरनेशनल लेवल पर अपनी एबिलिटी दिखाने का शानदार मौका है। उन्होंने बताया कि टीम ने हॉकी फाइव्स के तेज और एग्रेसिव फॉर्मेट के लिए कड़ी मेहनत की है। उन्होंने कहा कि खिलाड़ी पूरी तरह तैयार हैं और उनका टारगेट कॉन्फिडेंस के साथ खेलते हुए लगातार सुधार करना और भारत के लिए पहली FIH अंडर-18 यूथ हॉकी फाइव्स वर्ल्ड कप में जगह बनाना है।
Read More: Hockey World Cup से पहले इंडियन टीम की तैयारी तेज, जानें फिटनेस और प्लानिंग पर क्या किया गया काम?


Download Android App
Download iOS App




