भुवनेश्वर : स्टार पहलवान विनेश फोगाट ने शनिवार को ‘मीटू’ अभियान का समर्थन करते हुए कहा कि देश को अपनी महिलाओं के प्रति होने वाले यौन उत्पीड़न को रोकने के तरीके ढूंढने चाहिए। एशियाई और राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक प्राप्त करने वाली विनेश ने हालांकि कहा कि उन्होंने अपने करियर में कभी भी इस तरह के यौन उत्पीड़न का अनुभव नहीं किया है।
उन्होंने कहा कि ऐसे मामले खेलों में भी हो सकते हैं, मैं नहीं जानती लेकिन मुझे अपने करियर में इस तरह के यौन उत्पीड़न का सामना नहीं करना पड़ा है। मुझे यह भी लगता है कि मेरे खेल कुश्ती में इस तरह के मुद्दे नहीं होने चाहिए।


Download Android App
Download iOS App



