जयपुर : जम्मू-कश्मीर के तेज गेंदबाज मोहम्मद मुदस्सिर ने जयपुर में रणजी ट्रॉफी एलीट ग्रुप सी में राजस्थान के खिलाफ चार गेंद में चार विकेट लिए। मुदस्सिर ने चारों बल्लेबाजों को एलबीडब्ल्यू आउट किया। वे रणजी ट्रॉफी के 86 साल के इतिहास में ऐसा करने वाले पहले गेंदबाज बने। इस सीजन में हैट्रिक लेने वाले मुदस्सिर पहले गेंदबाज हैं। रणजी में 30 साल बाद किसी गेंदबाज ने चार गेंद पर चार विकेट हासिल किए। 1988 में दिल्ली के हंकर सैनी ने हिमाचल के खिलाफ ऐसा किया था, लेकिन उनके सभी चार विकेट एलबीडब्ल्यू से नहीं आए थे।
मुदस्सिर ने पहले विकेट के रूप में चेतन बिष्ट को आउट किया। अगली गेंद पर तजिंदर सिंह ढिल्लन को पवेलियन भेज दिया। राहुल चहर को आउट कर उन्होंने हैट्रिक पूरी की। लगातार तीन विकेट लेने के बाद चौथी गेंद पर तनवीर मुशरत उल-हक को भी एलबीडब्ल्यू कर दिया। चार गेंद में 4 विकेट लेने की बात कि जाए तो अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में श्रीलंका के लासिथ मलिंगा ने ही सिर्फ ऐसा किया है। उन्होंने 2007 वर्ल्ड कप में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ लगातार चार विकेट लिए थे।


Download Android App
Download iOS App



