ICC T20 रैंकिंग में हुआ उलटफेर, Abhishek Sharma को लगा बड़ा झटका

Summary :

इंडिया बनाम इंग्लैंड टी-20 सीरीज शुरू होने से ठीक पहले आईसीसी की ताजा टी20 रैंकिंग में बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। जिसमें भारतीय युवा बल्लेबाज अभिषेक शर्मा को झटका लगा है और वह नंबर-1 की पोजीशन से खिसककर दूसरे पर आ गए हैं। ईशान किशन बने नए नंबर-1 बल्लेबाज 1 जुलाई को जारी की गई आईसीसी रैंकिंग में भारतीय बल्लेबाज ईशान किशन ने 876 रेटिंग प्वाइंट्स के साथ टी-20 फॉर्मेट में पहली पोजीशन हासिल की है। यह उनके करियर की अब तक की बेस्ट रेटिंग भी है। वहीं, अभिषेक शर्मा 869 रेटिंग के साथ दूसरे नंबर पर आ गए…

इंडिया बनाम इंग्लैंड टी-20 सीरीज शुरू होने से ठीक पहले आईसीसी की ताजा टी20 रैंकिंग में बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। जिसमें भारतीय युवा बल्लेबाज अभिषेक शर्मा को झटका लगा है और वह नंबर-1 की पोजीशन से खिसककर दूसरे पर आ गए हैं।

ईशान किशन बने नए नंबर-1 बल्लेबाज

ICC T-20 Rankings
ICC T-20 Rankings (Source: Google)

1 जुलाई को जारी की गई आईसीसी रैंकिंग में भारतीय बल्लेबाज ईशान किशन ने 876 रेटिंग प्वाइंट्स के साथ टी-20 फॉर्मेट में पहली पोजीशन हासिल की है। यह उनके करियर की अब तक की बेस्ट रेटिंग भी है। वहीं, अभिषेक शर्मा 869 रेटिंग के साथ दूसरे नंबर पर आ गए हैं। माना जा रहा है कि हाल ही में आयरलैंड के खिलाफ दूसरे टी-20 में 0 पर आउट होने का असर उनकी रैंकिंग पर पड़ा है।

टॉप-10 में भी हुए बदलाव

Top 10 Ranking In T-20
Top 10 Ranking In T-20 (Source: Google)

टी-20 बल्लेबाजों की टॉप-10 लिस्ट में भी कुछ बदलाव देखने को मिले हैं। इंग्लैंड के जोस बटलर 716 रेटिंग के साथ सातवें नंबर पर खिसक गए हैं, जबकि भारत के कप्तान सूर्यकुमार यादव 708 रेटिंग के साथ आठवें नंबर पर आ गए हैं। ईशान किशन ने टी-20 वर्ल्ड कप से पहले न्यूजीलैंड दौरे पर वापसी की थी और तब से लगातार शानदार प्रदर्शन करते हुए रैंकिंग में तेजी से ऊपर पहुंचे हैं, जिसका नतीजा अब उन्हें नंबर-1 बल्लेबाज के रूप में मिला है।

गेंदबाजी रैंकिंग में वरुण चक्रवर्ती को नुकसान

Bowling Ranking In T20
Bowling Ranking In T20 (Source: Google)

आईसीसी टी-20 गेंदबाजी की रैंकिंग में भी बदलाव देखने को मिला है। भारतीय स्पिनर वरुण चक्रवर्ती एक नंबर नीचे खिसककर तीसरे पोजीशन पर पहुंच गए हैं। चोट की वजह से वो आयरलैंड सीरीज में हिस्सा नहीं ले सके थे। वहीं पाकिस्तान के अबरार अहमद अब दूसरे पोजीशन पर आ गए हैं, जबकि अफगानिस्तान के राशिद खान 753 रेटिंग के साथ पहले नंबर पर मजबूती से बने हुए हैं।

ऑलराउंडर रैंकिंग में शिवम दुबे की छलांग

All Rounder Ranking In T-20
All Rounder Ranking In T-20 (Source: Google)

टी-20 ऑलराउंडर रैंकिंग में भारत के शिवम दुबे ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन पोजीशन ऊपर छलांग लगाई है। वह अब 220 रेटिंग के साथ सातवें नंबर पर पहुंच गए हैं, जो उनके करियर की बेस्ट रैंकिंग है। इस लिस्ट में जिम्बाब्वे के सिकंदर रजा पहले नंबर पर बने हुए हैं, जबकि भारत के हार्दिक पंड्या दूसरे नंबर पर काबिज हैं।

Read More: T-20 में सबसे तेज़ शतक लगाने के लिए Vaibhav Sooryavanshi को क्या करना होगा?, जानें

Rishabh Pandey

ऋषभ पांडे पिछले पांच साल से पत्रकारिता के फील्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट और स्पोर्टस बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं।