26 दिसंबर से सेंचुरियन में भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीन टेस्ट मैचों की सीरीज का मैच खेला जाएगा। इस मैच टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत के पास टीम इंडिया के पूर्व कप्तान MS धोनी का रिकॉर्ड तोड़ने का मौका होगा। पंत ने अभी तक टेस्ट में 97 शिकार किए हैं। और अगर वो सेंचुरियन में 3 और शिकार कर लेते हैं तो वो सबसे कम मैचों में 100 विकेट लेने वाले विकेट कीपर बन जाएंगे।

पंत ने अभी तक टेस्ट में किए 97 शिकार में, 89 कैच और 8 स्टंपिंग की है। पंत धोनी को पीछे छोड़कर ये अनोखा रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं। 24 साल के पंत भारत की तरफ से 25 टेस्ट खेल चुके हैं। धोनी ने 36 टेस्ट मैचों में 100 शिकार किए थे। अगर पंत सेंचुरियन में इस लैंडमार्क तक पहुंचने में सफल रहते हैं, तो वो धोनी ने 10 टेस्ट मैच पहले ही ये रिकॉर्ड अपने नाम कर लेंगे।
.jpg)
पिछले एक साल में पंत ने बल्ले और विकेट के पीछे शानदार प्रदर्शन किया है। ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के खिलाफ उन्होंने कुछ जबरदस्त पारियां खेली। हालांकि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पंत का ये पहला टेस्ट होगा। इससे पहले ऋषभ पंत को न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज में आराम दिया गया था और उनकी जगह ऋद्धिमान साहा को बतौर विकेटकीपर टीम में खिलाया गया। आपको बता दे भारत ने साउथ अफ्रीका में आज तक सिर्फ तीन टेस्ट मैच जीते हैं। भारतीय टीम अभी तक कोई भी टेस्ट सीरीज साउथ अफ्रीका में नहीं जीत पाई है।


Download Android App
Download iOS App



