आईपीएल 2022 के मेगा ऑक्शन से पहले क्रिकेटप्रेमियों के लिए एक बेहद अछि खबर सामने आ रही है। जी हां दरअसल जहां पहले कुछ इंलिश खिलाडियों ने आईपीएल से किनारा कर लिया था तो अब वहीं अगले महीने होने वाले मेगा ऑक्शन से पहले वर्ल्ड क्रिकेट के कुछ बड़े नाम 15वें सीजन में खेलने को लेकर जुड़ने वाले हैं। इस दौरान इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान जो रूट का नाम सबसे ऊपर है।

दरअसल, इंग्लैंड टीम के टेस्ट कप्तान जो रूट ने आईपीएल 2022 में खेलने को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। वह इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की नीलामी में चार साल पहले किसी टीम का साथ नहीं मिलने के बाद इस लुभावनी लीग की नीलामी में एक बार फिर शामिल होने पर विचार कर रहे हैं।

मौजूदा दौर में खेल के महान खिलाड़ियों में से एक माने जाने वाले रूट के लिए 2018 में आईपीएल की नीलामी में किसी भी टीम ने बोली नहीं लगायी थी। वह इसके बाद चकाचौंध से भरी इस लीग का हिस्सा नहीं रहे है। इस 31 वर्षीय बल्लेबाज ने हालांकि कहा कि वह इस लीग में तभी खेलना चाहेंगे, जब इससे उनका टेस्ट करियर प्रभावित नहीं होगा।

रूट ने कहा, समय कम है लेकिन मुझे कई चीजों के बारे में सोचना है। उन्होंने कहा, क्या इसका मेरे टेस्ट क्रिकेट खेलने पर नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा? अगर मैं ऐसा नहीं सोचता तो मैं खुद को नीलामी में रखूंगा। लेकिन मैं कभी ऐसा कुछ नहीं करूंगा जिससे इंग्लैंड के लिए टेस्ट क्रिकेट खेलने में दिक्कत हो। यह सुनिश्चित करना बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि यह मेरी और अन्य खिलाड़ियों की प्राथमिकता है।

आईपीएल सीजन 15 से पहले आईपीएल की बड़ी नीलामी 12 और 13 फरवरी को बेंगलुरु में होने वाली है। ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क ने भी बुधवार को कहा था कि आगामी व्यस्त कार्यक्रम के बावजूद वह आईपीएल में वापसी करने पर विचार कर रहे है।


Download Android App
Download iOS App



