John Turner Retired at Just 25: इंग्लैंड के एक होनहार क्रिकेटर ने इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया. वो भी केवल 25 की उम्र में. इस टैलेंटेज तेज गेंदबाज का नाम जॉन टर्नर है. जो अब दोबारा इंग्लैंड की जर्सी में नजर नहीं आएंगे. बार-बार इंजरी से परेशान होकर जॉन ने ये फैसला लिया. जिसने क्रिकेट जगत में सबको हैरान कर दिया.
John Turner Retired at Just 25

सिर्फ 25 साल की उम्र में इंग्लैंड के लिए सिर्फ 2 वनडे और 2 टी20 खेलकर जॉन टर्नर ने प्रोफेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने का ऐलान कर दिया. अपने बयान में जॉन ने कहा कि ये उनकी ज़िंदगी के सबसे मुश्किल फैसलों में से एक है. लेकिन लगातार चोट के साथ खेलते रहना अब संभव नहीं था. उन्होंने ये भी कहा कि इंग्लैंड और हैम्पशायर के लिए खेलना उनका बचपन का सपना था, और वह इसके लिए हमेशा ग्रेटफुल रहेंगे.
जॉन टर्नर उन खिलाड़ियों में शामिल हैं. जिन्होंने साउथ अफ्रीका में जन्म लिया, लेकिन उन्होंने इंग्लैंड के लिए खेलना चुना. अपनी तेज़ रफ्तार गेंदबाज़ी की वजह से उन्होंने बहुत कम समय में सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया. साल 2024 में उन्हें इंग्लैंड की टीम से खेलने का मौका मिला। उन्होंने वेस्टइंडीज़ के खिलाफ वनडे और टी20 इंटरनेशनल मैच भी खेले. ऐसा लग रहा था कि इंग्लैंड को आने वाले कई सालों के लिए एक शानदार तेज़ गेंदबाज़ मिल गया है. लेकिन किस्मत को शायद कुछ और ही मंजूर था. बार-बार चोट लगना उनके करियर की सबसे बड़ी परेशानी बन गया.

खासकर स्ट्रेस फ्रैक्चर जैसी गंभीर चोट ने उन्हें लंबे समय तक क्रिकेट से दूर रखा. जॉन ने वापसी की पूरी कोशिश की, लेकिन अफसोस कि शरीर उनका साथ नहीं दे पाया. लगातार इलाज, रिहैब और एक लंबे इंतज़ार से हताश होकर आखिरकार उन्हें वो फैसला लेना पड़ा, जो शायद कोई भी खिलाड़ी अपनी ज़िंदगी में नहीं लेना चाहता.
फर्स्ट क्लास करियर ऐसा रहा

फर्स्ट क्लास में भी जॉन टर्नर का करियर अधिक लंबा नहीं रहा. 10 प्रथम श्रेणी मुकाबलों में राइट आर्म पेसर ने 25 विकेट हासिल किए. वहीं 19 लिस्ट-ए मैचों में इंग्लिश पेसर के नाम 37 विकेट दर्ज हैं.
Read More: BCCI का बड़ा फैसला, अब फिटनेस में नहीं चलेगी कोई ढील, स्टार खिलाड़ियों पर भी होगी सख्त कार्रवाई


Download Android App
Download iOS App




