पाकिस्तान को साल की शुरुआत में लगा जोर का झटका, कप्तान बाबर आजम को लेकर सामने आई ये बुरी खबर

Summary :

पाकिस्तान क्रिकेट टीम को बड़ा झटका लगा है। पाकिस्तान के नियमित कप्तान बाबर आजम न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाले दूसरे टेस्ट मैच से भी बाहर हो गए हैं।

पाकिस्तान क्रिकेट टीम को बड़ा झटका लगा है। पाकिस्तान के नियमित कप्तान बाबर आजम न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाले दूसरे टेस्ट मैच से भी बाहर हो गए हैं। चोटिल बाबर पहले टेस्ट से भी बाहर रहे थे। उनकी अनुपस्थिति में एक बार भी पाकिस्तान टीम की कमान मोहम्मद रिजवान संभालेंगे। 
बाबर ने शुक्रवार को ट्रेनिंग सत्र में भाग लिया था लेकिन उन्हें अंगूठे में दर्द महसूस हुआ जिसके बाद टीम प्रबंधन ने जोखिम नहीं लेने का फैसला करते हुए उन्हें दूसरे टेस्ट से भी बाहर रखने का निर्णय लिया। 

पाकिस्तान टीम के डॉक्टर सौहेल सलीम का कहना है, बाबर की चोट में सुधार हुआ था लेकिन वह पूरी तरह फिट नहीं हो सके थे। वह हमारे नियमित कप्तान हैं और टीम के बल्लेबाजी क्रम के महत्वपूर्ण खिलाड़ी हैं, इसलिए हम कोई जोखिम नहीं ले सकते। मेडिकल टीम उनकी चोट पर नजर रखे हुए है और हमें उम्मीद है कि बाबर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ घरेलू सीरीज के लिए उपलब्ध होंगे।
टेस्ट कप्तान के तौर पर बाबर आजम की यह पहली सीरीज थी। वहीं कप्तान को हाल में ही पाक टेस्ट टीम का कप्तान नियुक्त किया गया था। बाबर की अनुपस्थिति में पाकिस्तान को न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की टी-20 सीरीज में 2-1 से हार का सामना करना पड़ा था। जबकि दो मैचों की टेस्ट सीरीज में भी वह 0-1 से पीछे चल रहा है। दोनों टीमों के बीच तीन जनवरी से दूसरा टेस्ट मैच खेला जाएगा।

Desk Team