भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साझी धोनी का 32वां बर्थडे 19 नवंबर को था। इस साल साक्षी धोनी ने अपना जन्मदिन दुबई में पति एमएस धोनी, बेटी जीवा और करीबी दोस्तों के साथ मनाया।
साझी के बर्थडे की ग्रैंड पार्टी दुबई में रखी गई जहां भारत की स्टार टेनिस प्लेयर सानिया मिर्जा अपने पाकिस्तानी क्रिकेट शोएब मलिक और छोटी बहन अनम मिर्जा संग शामिल हुईं। सानिया के अलावा साक्षी के जन्मदिन पर कई और सेलेब्स भी पहुंचे। सोशल मीडिया पर साक्षी के बर्थडे पार्टी की तस्वीरें सामने आई हैं।
साक्षी के बर्थडे की दो तस्वीरें सानिया मिर्जा ने अपने इंस्टा स्टोरी पर भी साझा की हैं। बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान की बहन अर्पिता खान शर्मा भी साक्षी की बर्थडे पाटी में शामिल हुईं। साक्षी के बर्थडे की तस्वीर अपने इंस्टा स्टोरी पर अर्पिता ने साझा की। इसमें धोनी और साक्षी संग अर्पिता नजर आईं।
साक्षी गोल्डन कलर की आउटफीट में अपनी बर्थडे पार्टी में पहने नजर आईं। वहीं ब्लैक टी-शर्ट और ब्लू जींस में धोनी दिखाई दिए। साक्षी ने भी अपने बर्थडे की एक तस्वीर साझा की। वैसे बता दें कि, दुबई से कुछ दिन पहले ही धोनी भारत वापस लौटे थे। इस बार आईपीएल का 13वां सीजन दुबई में कोरोना वायरस महामारी के कारण खेला गया था। एमएस धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स का प्रदर्शन निराशाजनक रहा।
इस साल इंडियन प्रीमियर लीग के प्लेऑफ में भी सीएसके अपनी जगह पक्की करने में नाकाम रहे। आईपीएल में सारे लीग मैच खेलने के बाद सीएसके की पूरी टीम अपने स्वदेश वापस लौट गई। वहीं रांची धोनी लौट आए। उसके बाद धोनी पत्नी और बेटी संग फिर से छुट्टियां मनाने दुबई पहुंच गए।
इंटरनेशनल क्रिकेट से इसी साल 15 अगस्त को महेंद्र सिंह धोनी ने अलविदा ले लिया था। अपना अंतिम इंटरनेशनल मैच धोनी ने पिछले साल वर्ल्ड कप में जुलाई 2019 में खेला था। यह मैच वर्ल्ड कप का सेमीफाइनल मैच था जो कि न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत हार गया था।
इस साल आईपीएल के दौरान एमएस धोनी से पूछा गया कि अंतिम आईपीएल क्या उनका इसी साल होगा तो उन्होंने इसके जवाब में ना कहा। धोनी ने कहा कि वह आईपीएल 2021 में भी खेलेंगे।