मंगलवार को आईपीएल के 14वें संस्करण में अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए 22वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर से महज 1 रन से हार झेलनी पड़ी। इसी के साथ रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर मौजूदा टूर्नामेंट की अंक तालिका में पहले स्थान पर आ पहुंची है। रोमांचक IPL मुकाबले में एक रन से करीबी हार का सामना करने पर दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत काफी ज्यादा उदास नजर आए। जिसके बाद आरसीबी के कप्तान विराट कोहली ने ऋषभ पंत का हौसला बढ़ाया।

आरसीबी से मिली हार के बाद कप्तान ऋषभ पंत को विराट कोहली मैच के बाद हिम्मत देते नजर आए, जिसका वीडियो आईपीएल ने अपने ट्विटर हैंडल पर साझा किया है। दिल्ली जीत के हाथों यह मैच होने के बावजूद आखिरी ओवर में कुछ ऐसा हुआ, जिससे इस टीम की जीत का सपना अधूरा रह गया।
What. A. Match!@RCBTweets prevail by 1 run. With 6 needed off the final ball, Pant hits a boundary but @DelhiCapitals fall short by a whisker. Siraj does well under pressure.
Hetmyer and Pant are distraught. https://t.co/NQ9SSSBbVT #DCvRCB #VIVOIPL pic.twitter.com/ju87soRG6B
— IndianPremierLeague (@IPL) April 27, 2021
जब दिल्ली कैपिटल्स को आखिरी ओवर में जीत के लिए 14 रन की जरूरत थी तब रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की ओर से मोहम्मद सिराज आखिरी ओवर डालने आए। उस वक्त दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत और शिमरोन हेटमेयर उस समय क्रीज पर थे, लेकिन ये दोनों ही बल्लेबाज सिर्फ 12 रन ही बना पाए और दिल्ली जीत से एक रन दूर रह गई ओर दिल्ली कैपिटल्स को आरसीबी से हार का सामना करना पड़ा।
A range of emotions after that last-ball thriller! ☺️ 👌#VIVOIPL | #DCvRCB | @DelhiCapitals | @RCBTweets pic.twitter.com/6wqKG5kbRw
— IndianPremierLeague (@IPL) April 27, 2021
कोहली ने पंत को ऐसे मनाया

मोहम्मद सिराज ने शानदार गेंदबाजी करते हुए मैच को एक रन से अपनी टीम आरसीबी के नाम कर दिया। अंतिम ओवर की 6 में से 5 गेंदों को पंत ने खेला, लेकिन वो एक भी गेंद पर अपने बल्ले से बड़ा शॉट नहीं जड़ सके। वैसे दिल्ली कैपिटल्स टीम के लिए मैच फिनिश ना करने का गम पंत और हेटमेयर दोनों को था, लेकिन पंत को उदास देखकर कोहली उन्हें समझाने आए।


Download Android App
Download iOS App



