300 Girls Trapped Love Jihad: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले से एक गंभीर और चौंकाने वाला मामला सामने आया है। आरोप है कि शादी और प्यार का झांसा देकर कई हिन्दू लड़कियों को फंसाया गया। उनके निजी पलों के वीडियो बनाए गए और बाद में उन्हें धमकाकर ब्लैकमेल किया गया। पुलिस जांच में पता चला है कि यह काम किसी एक व्यक्ति ने नहीं, बल्कि एक गिरोह ने किया।
Basti Love Jihad Racket: पीड़िता की आपबीती
बता दें कि पीड़िता बस्ती के कलवारी थाना क्षेत्र की रहने वाली है और एक निजी अस्पताल में काम करती थी। उसकी मुलाकात जनवरी 2022 में अजफरुल हक उर्फ प्रिंस से हुई। आरोपी ने अपनी पहचान छुपाकर भरोसा जीता और नौकरी दिलाने का वादा किया। धीरे-धीरे वह उसे भावनात्मक रूप से अपने जाल में फंसा लिया।
Love Jihad Sex Racket UP: शादी का झांसा और शोषण का आरोप
पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने शादी का वादा कर उसके साथ गलत काम किया और लंबे समय तक उसका शोषण करता रहा। जब वह शिकायत लेकर आरोपी के घर पहुंची, तो वहां उसके भाई और अन्य लोगों ने मिलकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी।
वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का तरीका
जांच में सामने आया है कि आरोपी और उसका गिरोह लड़कियों के निजी पलों के वीडियो और फोटो बना लेता था। बाद में इन्हीं वीडियो के जरिए उन्हें डराया जाता और बदनाम करने की धमकी दी जाती थी। पीड़िता का दावा है कि इसी तरीके से करीब 300 लड़कियों को फंसाया गया और कई को जबरन देह व्यापार में धकेला गया।
300 Girls Trapped Love Jihad: पुलिस कार्रवाई और जांच जारी
पुलिस के अनुसार मुख्य आरोपी पहले से ही अपराधी प्रवृत्ति का है और उसके खिलाफ कई मामले दर्ज हैं। इस मामले में कुल 8 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है, जबकि बाकी की तलाश जारी है। पुलिस मोबाइल फोन, कॉल रिकॉर्ड और सोशल मीडिया की जांच कर रही है। जांच के दौरान यह भी सामने आया है कि इस गिरोह के तार दूसरे राज्यों और नेपाल तक जुड़े हो सकते हैं।
यह भी पढ़ें:गाजियाबाद में दर्दनाक हादसा, 3 नाबालिग सगी बहनों ने 9वीं मंजिल से लगाई छलांग, मौके पर मौत























