शादी के जोड़े में जौब इंटरव्यू देने पहुंची दुल्हन, पति ने दिया पत्नी के कैरियर में साथ, क्या है मामला

Agra Bride Interview in Wedding Dress

Agra Bride Interview in Wedding Dress : कभी कभी कुछ लोगों की इतनी अनोखी और दिलचस्प होती है कि उसका सब तक पहुंचना बहुत जरूरी हो जाता है। बात संजय पैलेस स्थित विकास भवन की है, जहां आंगनबाड़ी भर्ती के लिए इंटरव्यू चल रहे थे, इतने में एक शादीशुदा जोड़ा वहां पहुंच आता है। पता चलता है कि वे वहां इंटरव्यू देने पहुंचे हैं। मामला 22 फरवरी रविवार का है। रविवार को एक नवविवाहित जोड़ा फेरों के बाद सीधे शादी के परिधान में ही इंटरव्यू देने पहुंचा। दुल्हन को लहंगे में देख लोगों की भीड़ जुट गई और फोटो खींचने लगे। दुल्हन ने लहंगे में ही अपना इंटरव्यू पूरा किया।

Agra Bride Interview in Wedding Dress : क्या है मामला

Agra Bride Interview in Wedding Dress
Agra Bride Interview in Wedding Dress (source : social media)

यह घटना आगरा के लादूखेड़ा इलाके की है। यहां ब्लॉक मुख्यालय के रहने वाले मनोज कुशवाहा साइबर कैफे चलाते हैं। करीब 3 महीने पहले अनीषा मनोज के साइबर कैफे पहुंची। यहां से धीरे धीरे उनके बीच बात शुरू हुई और बात प्यार तक पहुंच गई। अनीषा पास के गांव की रहने वाली है। दोनों ने अपने प्यार के बारे में घर पर बताया और घर वालों की रजामंदी हो गई।

Anganwadi Worker Interview Agra : विदाई के तुरंत बाद रवाना हुए

Agra Bride Interview in Wedding Dress
Agra Bride Interview in Wedding Dress (source : social media)

अब उनकी शादी थी 21 फरवरी को। मगर ट्विस्ट यह कि शादी के ठीक 1 दिन पहले ही उन्हे पता चला कि अमीषा को विकास विभाग से आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के पद (U.P ANGANWADI RECRUITMENT) के लिए इंटरव्यू के लिए बुलाया गया है। अमीषा ने शादी से पहले इस भर्ती के लिए फॉर्म भर रखा था। बस क्या था जैसे ही इंटरव्यू कौल का पता चल वैसे ही असंजस शुरू। लेकिन दोनों ने काफी सोचने के बाद तय किया किया लिया कि शादी के तुरंत बाद वे इंटरव्यू के लिए निकाल पड़ेंगे।

Inspiring Wedding Story Uttar Pradesh : दिया पत्नी का साथ

Agra Bride Interview in Wedding Dress
Agra Bride Interview in Wedding Dress ( source : social media)

इंटरव्यू संजय पेलेस में स्थित था। शादी कि रस्में जल्द पूरी हुईं। दोनों ने अपने परिवार को पूरी बात बताई, परिवार ने सहमति दी और वे शादी के ठीक बाद विदाई से सीधा इंटरव्यू देने निकाल पड़े। इंटरव्यू पूरा होने के बाद अमीषा अपने ससुराल के लिए निकाल पड़े।

यह दिलचस्प इसलिए था कि मनोज खुद चाहता है कि उसकी पत्नी अपने पैरों पर खड़ी हो, और उसने साबित किया कि वह अपनी पत्नी के फैसलों के साथ खड़ा रहेगा। आगरा से यह खबर अनोखी जरूर थी।

यह भी पढ़ें – लखनऊ यूनिवर्सिटी में रमजान पर बवाल, छात्रों ने खुले में पढ़ी नमाज, हिंदू साथी बने ढाल, जानें पूरा मामला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

Related Posts

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।