‘महिला स्टाफ के सामने बेइज्जती करता था…’, Ghaziabad में बैंक मैनेजर को गोली मारने वाले गार्ड का कबूलनामा

Bank Manager Murder Case

Bank Manager Murder Case: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में पंजाब एंड सिंध बैंक शाखा में हुए सनसनीखेज हत्याकांड में पुलिस पूछताछ के दौरान आरोपी गार्ड ने चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। उसने बैंक मैनेजर अभिषेक शर्मा (36) की हत्या के पीछे कोई लूट या साजिश नहीं, बल्कि दोनों के बीच लगातार होने वाला विवाद था। उसने बताया कि मैनेजर अक्सर उसे अपमानित करता था।

सोमवार को उसने छुट्टी ली थी, वह खेत पर अपने साथी के साथ था। इसी दौरान मैनेजर का कॉल आया और उसने फोन पर ही डांट दिया। गार्ड ने बताया कि उसे कई बार कर्मचारियों और महिला स्टाफ के सामने डांटा जाता था, जिससे वह खुद को अपमानित महसूस करता था। वह यह सब काफी समय से सहन कर रहा था।

छुट्टी की वजह से मैनेजर ने डांटा

घटना वाले दिन गार्ड रविन्द्र ने छुट्टी ली हुई थी और वह अपने एक साथी के साथ खेत पर था। तभी मैनेजर का कॉल आया, जिसमें उसने उसे छुट्टी करने के कारण जमकर डांट दिया। आरोपी का कहना है कि मैनेजर से मिली फटकार के बाद उसका दिमाग अचानक गर्म हो गया और वह अपना आपा खो बैठा। वह गुस्से में सीधा बैंक पंहुचा, वहां उसने ड्यूटी में इस्तेमाल होने वाली बंदूक उठायी और बिना किसी झिझक के मैनेजर के केबिन में घुसकर गोली चला दी।

गोली चलते ही बैंक में अफरा-तफरी का माहौल हो गया और घायल मैनेजर को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी गार्ड मौके से फरार हो गया, लेकिन पुलिस ने रास्ते में ही उसे गिरफ्तार कर लिया। जांच में सामने आया कि आरोपी करीब 21 साल तक सेना में सेवा दे चुका है और रिटायरमेंट के बाद वह अपनी आर्थिक जरूरतें पूरी करने के लिए बैंक में गार्ड की नौकरी कर रहा था।

पुलिस पूछताछ में गार्ड ने क्या बताया?

पुलिस पूछताछ में जब उससे पूछा गया कि उसने नौकरी छोड़ने की बजाय ये कदम क्यों उठाया, तो उसने बताया कि वह आर्थिक मज़बूरी की वजह से नौकरी कर रहा था। लेकिन मैनेजर का छुट्टी के लिए डांटना और सार्वजानिक तौर पर की गई बेइज्जती उसे लिए असहनीय हो गई थी। जिस वजह से उसने इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया।
घटना से जुड़ा CCTV फुटेज भी सामने आया है, जिसमें आरोपी वारदात के बाद बंदूक लेकर शांति से बैंक से बाहर निकलता नजर आ रहा है। पोस्टमॉर्टम के बाद मृतक अभिषेक शर्मा का शव परिजन पटना ले गए हैं, जहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: पालम अग्निकांड में 10 की मौत की पुष्टि, CM Rekha ने जताया दुःख

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।