‘ईरान को हथियार न भेजने पर चीन सहमत’, डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ अकाउंट पर फिर घसीटा चीन को, कहा – ‘हम लड़ने में भी माहिर’

Donald Trump on China

Donald Trump on China : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने चीन को लेकर एक बार फिर बड़ा दावा किया है. उन्होंने ट्रुथ सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट किया है जिसमें उन्होंने चीन को लेकर कुछ तरह के क्लेम किए हैं.

बता दें, इस समय ईरान और अमेरिका के बीच सीजफायर चल रहा है और दुसरे दौर की बातचीत की जुगत बैठाई जा रही है. ऐसे में डोनाल्ड ट्रम्प हर रोज कोई न कोई दावे कर ही रहे हैं. अगर दावे नहीं कर रहे तो धमकियां दे रहे हैं. फिलहाल उन्होंने चीन को लेकर बड़ी बात कही है.

Donald Trump on China: चीन को लेकर पोस्ट

उन्होंने अपने पोस्ट में कहा है, ”चीन बहुत खुश है कि मैं होर्मुज को हमेशा के लिए खोल रहा हूं। मैं यह उनके लिए भी कर रहा हूं और पूरी दुनिया के लिए भी। ऐसी स्थिति फिर कभी नहीं आएगी। वे ईरान को हथियार न भेजने पर सहमत हो गए हैं। जब मैं कुछ हफ्तों में वहां जाऊंगा, तो राष्ट्रपति शी मुझे गले लगाएंगे। हम मिलकर समझदारी से और बहुत अच्छे से काम कर रहे हैं। क्या यह लड़ने से बेहतर नहीं है? लेकिन याद रखना, अगर जरूरत पड़ी तो हम लड़ने में भी बहुत माहिर हैं, किसी और से कहीं ज्यादा बेहतर।”

पहली वार्ता विफल

ईरान के बीच जारी टेंशन पर उन्होंने एक चैनल में कहा है कि अमेरिका एक घंटे के भीतर ईरान के सभी पुलों और बिजली संयंत्रों को तबाह कर सकता है। बता दें ईरान अमेरिका के बीच 28 फ़रवरी से युद्ध चल रहा है. हाल में दोनों देशों के बीच शान्ति वार्ता हुई. यह वार्ता पकिस्तान के इस्लामाबाद में हुई जो विफल रही. हालाँकि दूसरी वार्ता होने की उम्मीद दिखाई दे रही है.

यह भी पढ़ेंव्यापारिक जहाजों पर हमले पूरी तरह से अस्वीकार्य: एजेडईसी-प्लस मीटिंग में एस जयशंकर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।