Internet Data Tax in India: सरकार इंटरनेट को महंगा करने की तैयारी में जुटी हुई है। दरअसल, रिपोर्ट्स की मानें तो अब हर GB डेटा के इस्तेमाल के साथ आपकी जेब से ज्यादा पैसे कट सकते हैं। फिलहाल सरकार अब इंटरनेट डेटा पर टैक्स लगाने की प्लानिंग कर रही है। हालिया पीएम मोदी की अध्यक्षता में हुई एक बैठक में इस प्रपोजल पर चर्चा हुई है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि इसका सीधा असर लोगों के मोबाइल रिचार्ज प्लान के बजट पर पड़ेगा, मतलब डेटा प्लान महंगे हो जाएंगे।
इंटरनेट सिर्फ पॉजिटिव कामों के लिए होगा
आपको बता दें, भारत उन देशों में शामिल है जहां इंटरनेट की कीमत सबसे कम है। जिस वजह से डेटा की खपत बहुत ज्यादा होती है। सरकार का ये प्रस्ताव लेन का मकसद है कि इंटरनेट का इस्तेमाल सकारात्मक कामों के लिए किया जाएं। डेटा टैक्स लगाने के बाद सरकार लोगों का स्क्रीन टाइम भी कम करना चाहती है। सरकार कोशिश कर रही है कि सिर्फ पॉजिटिव कामों के लिए ही डेटा कि खपत बढ़े। इस संबंध में दूरसंचार विभाग को सितंबर 2026 तक रिपोर्ट सबमिट कर यह बताना है कि ऐसा कर पाना संभव है या नहीं?
मोबाइल रिचार्ज पर पड़ेगा डेटा टैक्स का असर
सरकार अब भी इंटरनेट पर GST लेती है और नया टैक्स लगाकर अपनी कमाई और बढ़ाना चाहती है। आंकड़ों के अनुसार, बीते साल 2025 में भारत की मोबाइल डेटा खपत लगभग 229 अरब GB थी। ऐसे में अगर हर GB पर सरकार 1 रुपये का मामूली टैक्स भी लगाती है, तो इससे सरकार को सीधे 22,900 करोड़ रुपये का फायदा होगा। एक तरफ कहा जा रहा है कि यह पैसा देश के विकास में काम आ सकता है, लेकिन दूसरी तरफ इससे इंटरनेट महंगा होने का बोझ आम लोगों पर पड़ सकता है।
सरकार के इस नए प्रस्ताव से लोगों में चिंता भी बढ़ गई है। सबसे बड़ी चिंता वाली बात है कि इंटनरेट महंगा होना। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जानकारों का मानना है कि इसका असर डिजिटल सेवाओं पर पड़ सकता है। इसके साथ ही इस क्षेत्र में हो रहे नए प्रयोग और इनोवेशन भी प्रभावित हो सकते हैं।
यह भी पढ़ें: ‘सप्लाई जल्द होगी सामान्य…’, LPG संकट के बीच राहत की खबर! भारत पहुंच रही गैस की बड़ी खेप























