Iran Drone Attack on Oil Port: ईरान लगातार दुबई और UAE को निशाना बना रहा है औऱ ड्रोन अटैक कर रहा है। इसी बीच फुजैराह तेल उद्योग क्षेत्र में ड्रोन हमले के बाद आग लग गई है। यह घटना दुबई से लगभग 150 किलोमीटर पूर्व में स्थित ऊर्जा क्षेत्र में हुई जिसके बाद आपातकालीन टीमों को क्षेत्र में भेजा गया। ये इकाइयाँ अभी भी घटनास्थल पर मौजूद हैं और महत्वपूर्ण क्षेत्रीय केंद्र में स्थिति को नियंत्रित करने के लिए “घटना से निपट रही हैं।
हमले के बाद सायरन बजते ही अमीरात में नागरिक सुरक्षा दल ने तुरंत कार्रवाई शुरू कर दी। विशेषज्ञ दल आग पर काबू पाने और उसे परिसर में और फैलने से रोकने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं।
Iran Drone Attack on Oil Port: तेल टर्मिनल पर हुए हमले

फुजैराह सरकार घटनाक्रम पर लगातार नजर रख रही है और स्थानीय अधिकारियों ने जनता से आग्रह किया है कि वे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इस घटना से संबंधित अफवाहें न फैलाएं। सटीक जानकारी के प्रसार को सुनिश्चित करने के लिए, सरकार ने सख्त निर्देश जारी किए हैं कि वे केवल आधिकारिक स्रोतों से ही जानकारी प्राप्त करें। मंत्रालय ने बताया कि कच्चे तेल की लोडिंग के दौरान फुजैराह तेल टर्मिनल पर हुए हमले के बाद भारतीय ध्वज वाला पोत ‘जग लाडकी’ फुजैराह सिंगल प्वाइंट मूरिंग से सुरक्षित रूप से रवाना हो गया।
हवाई आवागमन सामान्य कर दिया
संयुक्त अरब अमीरात के हवाई क्षेत्र में नागरिक उड्डयन प्राधिकरण (जीसीएए) ने हवाई आवागमन सामान्य कर दिया है। यह स्थिति में स्थिरता आने और पहले लागू किए गए “अस्थायी एहतियाती उपायों” को हटाए जाने के बाद हुआ है। परिचालन और सुरक्षा स्थितियों के बाद सामान्य परिचालन फिर से शुरू करने का निर्णय लिया गया। क्षेत्र के उड़ान मार्गों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए यह अधिकारियों के साथ चर्चा की गई।
Dubai Airport Flights Cancelled: दुबई एयरपोर्ट पर कई उड़ानें रद्द

दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी ड्रोन हमला हुआ है जिसके बाद दूर दूर तक आग की लपटें उठती हुई नजर आ रही है और एयर स्पेस को अस्थायी रूप से बंद कर दिया है। दुबई एयरपोर्ट ने फ्लाइट्स को सीमित संख्या में शुरू किया गया था, लेकिन कई उड़ानें रद्द कर दी गई है। यूएई ने पूरे एयर स्पेस पर सख्त प्रतिबंध लगा दिया था लेकिन अब फिर एयरस्पेस खोल दिया है।
ALSO READ: पाकिस्तान का अफगानिस्तान में भीषण हमला, अस्पताल में की बमबारी, 400 लोगों की मौत, 250 घायल






















