Iran Launches Sejjil Missile: मिडिल ईस्ट में अमेरिका-इजरायल द्वारा ईरान पर ताबड़तोड़ हवाई हमले जारी है वहीं ईरान ने खाड़ी देशों को निशाना बनाते हुए कई ड्रोन और मिसाइलें दागी है जिससे मिडिल ईस्ट में तैनात 4 THAAD सिस्टम ईरान ने तबाह कर दिए है। अब इंटरसेप्टर की मिसाइलें कम होने और एयर डिफेंस सिस्टम की कमजोरी सामने आने के बाद ईरान ने अपना नया घातक हथियार सेजिल मिसाइल को पहली बार दागा है जिससे इजरायल दहल गया है। बता दें कि इस मिसाइल की रेंज में लगभग पूरा मिडिल ईस्ट है और सॉलिड फ्यूल से चलने वाली मिसाइल को डांसिग मिसाइल भी कहा जाता है।
Iran Launches Sejjil Missile: लॉन्च से पहले रोकना भी मुश्किल

लिक्विड-फ्यूल वाली चलने वाली मिसाइलों के मुकाबले यह सॉलिड फ्यूल से चलती है जिसके चलते यह तेजी से दागी जाती है और लॉन्च से पहले रोकना भी मुश्किल हो जाता है। बता दें कि इस मिसाइल की लंबाई लगभग 18 मीटर लंबी है और 23,600 किलोग्राम वजन की है। रेंज की बात करें तो पूरा मिडिल ईस्ट इस मिसाइल के कब्जे में है। ईरान ने दावा करते हुए बताया कि इसे वर्ष 2021 में एनहैंस्ड इनर्शियल नेविगेशन’ सिस्टम जोड़ा गया था जिससे यह सटीक निशाना दागने में सक्षम है।
Iran Sejjil Missile Speed: मिसाइल की रफ्तार 4-5 मैक

यह 700 किलोग्राम तक का पेलोड ले जाने में सक्षम इस मिसाइल को लॉन्च से पहले रोकना और लॉन्च के बाद इंटरसेप्ट करना मुश्किल हो जाता है। आवाज से 5 गुना तेज इस मिसाइल की रफ्तार 4-5 मैक है साथ ही दो चरण में दूर तक निशाने दागने वाली यह सेजिल मिसाइल हवा में ही अपनी दिशा बदल सकती है जिससे इसे डांसिंग मिसाइल भी कहा जाता है। इसी खूबी के तहत यह किसी भी एयर डिफेंस सिस्टम की रडार में नहीं आती और ईरान की सुरक्षा की पावर को बढ़ाती है।
Iran Sejjil Missile Attack on Israel: इजरायल पर सेजिल मिसाइल से हमला
ईरान ने पहली बार इजरायल पर सेजिल मिसाइल से हमला किया है जिससे माना जा रहा है कि इजरायल में भारी तबाही हो सकती है। 700 किलोग्राम तक का पेलोड ले जाने के बाद सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया गया है। आवाज से 5 गुना तेज, डांसिग करते हुए तबाही मचाना और सटीक निशाना लगाने के बाद यह भारी तबाही मचाने में सक्षम है। बता दें कि ईरान ने इस मिसाइल का परिक्षण वर्ष 2008 में किया था।




















