पत्नी छोड़कर गई, आर्थिक तंगी से परेशान, युवक ने मारी गोली, 20 मिनट में अंतिम संस्कार, पुलिस ने शुरू की जांच

Kasganj Crime News

Kasganj Crime News: उत्तरप्रदेश के  कासगंज सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव दरूआपुर किशोरपुर में उजागर हुआ है जहां एक युवक द्वारा कथित रूप से आत्महत्या करने का मामला सामने आया है आरोप है  पिता की तेरहवीं कराने के लिए ग्रामीणों के दबाव और आर्थिक तंगी से परेशान होकर युवक ने तमंचे से खुद को गोली मार ली। परिजनों ने बिना पुलिस को सूचना दिए करीब 20 मिनट में अंतिम संस्कार कर दिया। बाद में मृतक के साले की तहरीर पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

Kasganj Crime News

Kasganj Crime News
Kasganj Crime News

मिली जानकारी के अनुसार दरूआपुर किशोरपुर निवासी राजकुमार पुत्र अभिलाख सिंह की पत्नी तीन वर्ष पहले मायके चली गई थी। परिवार पर पहले से ही आर्थिक दबाव था। आठ फरवरी को उसके पिता अभिलाख सिंह का निधन हो गया। मृतक की मां कांति देवी का आरोप है कि गांव के कुछ लोगों ने सामाजिक दबाव बनाकर तेरहवीं करने के लिए मजबूर किया। इसके लिए राजकुमार ने अपने साढ़ू हरपाल सिंह (निवासी बड़ा गांव कोटरा) से  रुपये क़र्ज़ लिए थे।

UP News Today

Kasganj Crime News
Kasganj Crime News

परिजनों के मुताबिक 18 फरवरी को तेरहवीं का कार्यक्रम किया गया। 21 फरवरी को राजकुमार गोरहा गया था, जहां कथित रूप से साढ़ू हरपाल ने उसे पैसे को लेकर भला-बुरा कहा। घर लौटने के बाद उसने तमंचे से खुद को गोली मार ली, जिससे उसकी मौत हो गई।आरोप है कि घटना के बाद पुलिस कार्रवाई से बचने के उद्देश्य से परिजनों ने बिना सूचना दिए लगभग 20 मिनट के भीतर ही अंतिम संस्कार कर दिया। मामले की जानकारी मिलने पर मृतक के साले मूलचंद्र ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।

रविवार को पुलिस टीम श्मशान घाट पहुंची और साक्ष्य जुटाने का प्रयास किया। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है तथा तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।घटना से गांव में शोक और चर्चा का माहौल है। आर्थिक तंगी और सामाजिक दबाव को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। पुलिस जांच के बाद ही पूरे मामले की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

ALSO READ: शादी के जोड़े में जौब इंटरव्यू देने पहुंची दुल्हन, पति ने दिया पत्नी के कैरियर में साथ, क्या है मामला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।