नेपाल में दर्दनाक हादसा, त्रिशूली नदी में गिरी बस, 18 लोगों की मौत, कई घायल

Nepal Dhading Road Accident

Nepal Dhading Road Accident: नेपाल में बड़ा सड़क हादसा हो गया जहां पोखरा से काठमांडू जा रही एक बस त्रिशूली नदी में गिर गई, जिसमें अठारह लोगों की मौत हो गई। 35 यात्रियों से भरी बस लगभग 1:15 बजे बेनिघाट रोरंग ग्रामीण नगरपालिका के वार्ड 3 में स्थित चारोंडी के पास चिनाधारा नामक स्थान पर पहुंचने पर नदी में गिर गई।

Nepal Dhading Road Accident

Nepal Dhading Road Accident
Nepal Dhading Road Accident

जिला यातायात पुलिस कार्यालय के प्रमुख धाडिंग शिशिर थापा ने बताया कि मृतकों की संख्या 18 हो गई है और घायल हुए 25 यात्रियों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। नेपाली सेना, सशस्त्र पुलिस बल, नेपाल पुलिस और स्थानीय निवासी बचाव अभियान में शामिल हैं। अधिकारियों ने कहा कि रात में हुई इस घटना के कारण बचाव कार्य में कठिनाई आ रही है।

Bus Plunges Into Trishuli River

पोखरा से काठमांडू के लिए रवाना हुई बस देर रात करीब 1:30 बजे बेनीघाट धादिंग पर हादसे का शिकार हो गई और सड़क से नीचे लगभग 300 मीटर नीचे नदी में गिर गई। बताया जा रहा है कि इस बस में विदेश पर्यटक भी सवार थे और न्यूजीलैंड के 2 नागरिक भी शामिल थे। हादसे का कारण अभी पता नहीं चल पाया है और रेस्कयू ऑपरेशन जारी है। टॉर्च की रोशनी में देर रात घायलों को बचाया गया और एम्बुलेंस से हॉस्पिटल पहुंचाया गया।

ALSO READ: मेक्सिको सेना ने ढेर किया मोस्ट वांटेड ड्रग्स तस्कर, पूरे देश में भड़की हिंसा और आगजनी, जानें कौन था एल मैंचो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।