खाने के पैसे नहीं और पेट्रोल पहुंचा ₹336 रुपये प्रति लीटर, कंगाल पाक पर तेल का संकट, ₹55 रुपये महंगा हुआ Petrol-Diesel

Petrol Price Hike In Pakistan

Petrol Price Hike In Pakistan: मिडिल ईस्ट में जंग का असर देखने को मिल रहा है। पाकिस्तान में तेल का संकट गहरा गया है और पाकिस्तान सरकार ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 55 पाकिस्तानी रुपये प्रति लीटर की भारी बढ़ोतरी की घोषणा कर दी है। पाकिस्तान तेल की किल्लत से जूझ रहा है और बलूचिस्तान, खैबर पख्तूनख्वाह, सिंध में पेट्रोल डीजल ना मिलने की शिकायत सामने आई है वहीं कई जगह पेट्रोल पंपों पर लंबी लंबी लाइने लगी हुई है। कीमत में भारी इजाफा गया है और पाकिस्तान लगभग 35 प्रतिशत ईरान से तेल की आपूर्ति करता है।

Petrol Price Hike In Pakistan: पेट्रोल 321.17 पाकिस्तानी रुपये प्रति लीटर

Petrol Price Hike In Pakistan
Petrol Price Hike In Pakistan (Source: Social media) 

कीमतों में भारी उछाल के बाद पेट्रोल की कीमत अब 321.17 पाकिस्तानी रुपये प्रति लीटर हो गई है। वहीं डीजल की कीमत मौजूदा 275.70 पाकिस्तानी रुपये प्रति लीटर से बढ़कर 335.86 पाकिस्तानी रुपये प्रति लीटर पहुंच गई है। इस दौरान उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री, इशाक डार ने कहा है कि पश्चिम एशिया में संघर्ष बढ़ने के बाद अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल की कीमतों में उछाल आने के कारण यह निर्णय लिया गया है। उन्होंने मीडिया को बताया कि पिछले 48 घंटों में संघर्ष के और अधिक बढ़ने से स्थिति अधिक गंभीर हो गई है।

Pakistan Fuel Prices: पेट्रोल डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी

pakistan petrol price today
pakistan petrol price today (Source: Social media) 

पाकिस्तान के पेट्रोलियम मंत्री Ali Parvez Malik ने बताया कि कीमतों में बढ़ोतरी को एक कठिन निर्णय बताया। अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने पाकिस्तान से पेट्रोल और डीजल की कीमतें तुरंत बढ़ाने की अपील की गई है। बताया जा रहा है कि  यह मांग पाकिस्तानी अधिकारियों और आईएमएफ प्रतिनिधिमंडल के बीच बैठक के दौरान रखी गई थी। पाकिस्तान में पेट्रोल डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी का घटनाक्रम वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति चिंताओं के बीच सामने आए हैं, जो 28 फरवरी को ईरानी क्षेत्र पर अमेरिका और इजरायल के संयुक्त सैन्य हमले के बाद पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के कारण सामने आया है।

ALSO READ: आम आदमी को बड़ा झटका, जंग के बीच घरेलू LPG महंगा; दिल्ली में 14.2 किलो का सिलेंडर हुआ ₹913

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

Related Posts

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।