बाप रे! ₹7.59 लाख पहुंची कीमत, 6 Airbags, Sunroof and Turbocharged Engine के साथ Skoda Kylaq पर मिल रहा भारी Discount

Skoda Kylaq Discount (image AI genreted )

Skoda Kylaq Discount: Skoda India ने पिछले 12 महीनों में कई अहम मुकाम हासिल किए हैं। जुलाई 2025 में कंपनी ने भारत में कुल 5 लाख गाड़ियों के उत्पादन का आंकड़ा पूरा किया। इसी दौरान स्कोडा की नई SUV Kylaq ने बेहद कम समय में 50,000 यूनिट की बिक्री पार कर ली, जिससे यह स्कोडा की सबसे तेज बिकने वाली कार बन गई। इस सफलता और Kylaq की पहली सालगिरह (Skoda kylaq Anniversary) के मौके पर कंपनी ने ग्राहकों के लिए खास ऑफर पेश किए हैं।

Skoda Kylaq Discount: Skoda Kylaq पर मिल रहा खास ऑफर

Kylaq की शानदार बिक्री के जश्न में स्कोडा ग्राहकों को 50,000 रुपये तक का लाभ दे रही है। इसके साथ ही कंपनी के एक साल के मेंटेनेंस पैकेज पर 50 प्रतिशत की छूट भी दी जा रही है। हर Kylaq खरीदने वाले को एक खास गिफ्ट भी मिलेगा। ये सभी ऑफर 28 फरवरी 2026 तक सीमित समय के लिए उपलब्ध हैं।

Skoda Kylaq Discount (image S-M )
Skoda Kylaq Discount (image S-M )

Skoda Kylaq All Variants Prices

स्कोडा काइलाक भारत में कंपनी की सबसे सस्ती SUV है, जिसकी शुरुआती कीमत 7.59 लाख रुपये है। यह कार सब-4-मीटर SUV सेगमेंट में आती है, जहां इसका मुकाबला मारुति ब्रेज़ा, टाटा नेक्सन, हुंडई वेन्यू, किआ सोनेट, महिंद्रा XUV3XO और टोयोटा टैसर से होता है। आने वाले समय में इस सेगमेंट में फॉक्सवैगन टेरा, नई हुंडई बेयोन और रेनॉल्ट की नई SUV भी लॉन्च होने वाली हैं।

टॉप 10 सबसे ज्यादा बिकने वाली गाड़ी

दिसंबर 2025 में Kylaq सब-4-मीटर SUV सेगमेंट की टॉप 10 सबसे ज्यादा बिकने वाली गाड़ियों में शामिल रही। उस महीने इसकी 3,668 यूनिट्स बिकीं, जिससे इसकी बाजार हिस्सेदारी करीब 3 प्रतिशत रही। इस सेगमेंट की मांग लगातार बढ़ रही है और SUV की कुल बिक्री में इसका सबसे बड़ा योगदान है।

Skoda Kylaq Discount (image S-M )
Skoda Kylaq Discount (image S-M )

Engine and Mileage

स्कोडा काइलाक में 1.0 लीटर का टर्बो पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 115 PS की पावर और 178 Nm का टॉर्क पैदा करता है। इसमें 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का विकल्प मिलता है। मैनुअल मॉडल लगभग 19.68 किमी प्रति लीटर और ऑटोमैटिक करीब 19.05 किमी प्रति लीटर का माइलेज देता है।

Skoda Kylaq SUV के खास फीचर्स

Skoda Kylaq एक आधुनिक और सुविधाओं से भरपूर SUV है। इसमें ड्राइवर के लिए 8 इंच की डिजिटल डिस्प्ले दी गई है, जिससे जरूरी जानकारी आसानी से दिखती है। साथ ही 10 इंच की बड़ी टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मौजूद है, जिसमें वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो और एप्पल कारप्ले का सपोर्ट मिलता है। इस SUV में सनरूफ भी दी गई है, जो सफर को और मजेदार बनाती है। आगे की सीटें वेंटिलेशन फीचर के साथ आती हैं, जिससे गर्मी में भी आराम मिलता है।

अंदर लेदरेट सीट कवर दिए गए हैं, जो गाड़ी को प्रीमियम लुक देते हैं। बेहतर रोशनी के लिए इसमें LED प्रोजेक्टर हेडलाइट्स लगाई गई हैं और स्टाइलिश 17 इंच के अलॉय व्हील्स भी दिए गए हैं।Skoda Kylaq में 446 लीटर का बूट स्पेस मिलता है, जिसमें सफर के दौरान सामान रखने में कोई परेशानी नहीं होती। यह फैमिली ट्रैवल के लिए काफी उपयोगी है।

Skoda Kylaq Discount (image S-M )
Skoda Kylaq Discount (image S-M )

Features and Safety

Kylaq में कई प्रीमियम फीचर्स दिए गए हैं। सेफ्टी के मामले में इसे भारत NCAP से 5-स्टार रेटिंग मिल चुकी है। इसके अलग-अलग वेरिएंट Classic+, Signature, Signature+, Prestige और Prestige+ में उपलब्ध हैं। सबसे महंगे Prestige+ ऑटोमैटिक वेरिएंट की कीमत करीब 12.99 लाख रुपये है।

CNG वर्जन आने की संभावना

भविष्य में स्कोडा Kylaq में CNG विकल्प भी ला सकती है। हालांकि यह फैक्ट्री से नहीं बल्कि डीलर के जरिए फिट किया जा सकता है। इससे स्कोडा की बिक्री और बाजार हिस्सेदारी बढ़ने की उम्मीद है। यह भारत में स्कोडा की पहली CNG कार हो सकती है।

यह भी पढ़ें: BMW X3, MG Majestor से लेकर VinFast तक! फरवरी में बाजार को गर्म करने आ रही ये शानदार Suvs

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।