America ने दी चेतावनी! क्या चीन के रोबोट खरीदना भारत समेत देशों के लिए खतरा?

US warns China robots

US warns China robots: अमेरकी सांसदों और उद्योग विशेषज्ञों ने कहा कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई), रोबोटिक्स और स्वायत्त प्रणालियों में चीन की प्रगति एक बढ़ता हुआ राष्ट्रीय सुरक्षा जोखिम पैदा कर रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि यह चिंता डेटा तक पहुंच, साइबर कमजोरियों, आपूर्ति श्रृंखला पर निर्भरता और सैन्य उपयोग जैसे कई पहलुओं से जुड़ी हुई है। हाउस होमलैंड सिक्योरिटी उपसमिति की सुनवाई में अध्यक्ष एंड्रयू गारबारिनो ने कहा कि यह चुनौती अब “संयुक्त राज्य अमेरिका के भीतर” ही सामने आ रही है।

चीन की नई AI तकनीक से अमेरिका सतर्क

उन्होंने कहा कि पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना “आक्रामक तरीके से उन तकनीकों पर प्रभुत्व स्थापित करने की कोशिश कर रहा है, जो वैश्विक अर्थव्यवस्था और सुरक्षा को बदल रही हैं, जिनमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, रोबोटिक्स और स्वायत्त प्रणालियां शामिल हैं।” गारबारिनो ने चीनी एआई कंपनी डीपसीक और रोबोटिक्स कंपनी यूनिट्री का विशेष रूप से उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि डीपसीक ने जनवरी 2025 में एक ऐसा मॉडल जारी किया, जो शीर्ष अमेरिकी प्रणालियों के बराबर था, वह भी “ऐसी लागत पर जो अमेरिकी कंपनियों के निवेश का केवल एक छोटा हिस्सा बताई गई,” जिससे बाजार में हलचल मच गई और कुछ लोगों ने इसे “एआई स्पुतनिक मोमेंट” कहा।

चीन की AI कंपनी पर अमेरिका की चिंता

उन्होंने कहा कि असली चिंता यह है कि डीपसीक ने “संभवतः अग्रणी अमेरिकी एआई प्रणालियों के आउटपुट को अपने प्रशिक्षण में शामिल किया, और इस तरह वैध निवेश से विकसित क्षमताओं की अवैध रिवर्स इंजीनियरिंग की। उन्होंने आरोप लगाया, “डीपसीक ने केवल प्रतिस्पर्धा नहीं की, बल्कि इन खुलासों के अनुसार उसने अमेरिकी कंपनियों से चोरी की। उन्होंने चेतावनी भी दी कि कंपनी का ऐप एप्पल ऐप स्टोर पर उपलब्ध है और “हर इंटरैक्शन चीन में स्थित सर्वरों पर संग्रहित होता है, जहां अधिकारी उस डेटा तक पहुंच की मांग कर सकते हैं।”

अमेरिका ने चीनी उपकरणों पर कड़ा रुख अपनाया

उन्होंने कहा कि सीआईएसए, नेशनल साइंस फाउंडेशन और एनआईएसटी जैसी एजेंसियों में कटौती ने “उस समय अमेरिका की अपनी रक्षा को कमजोर किया है जब तकनीकी प्रतिस्पर्धा तेज हो रही है।” विशेषज्ञों ने संवेदनशील संघीय क्षेत्रों में चीनी तकनीकों की खरीद पर प्रतिबंध का समर्थन किया। जब गारबारिनो ने पूछा कि क्या कांग्रेस को हुआवेई या डीजेआई जैसी कंपनियों पर लगाए गए प्रतिबंधों जैसे कदमों पर विचार करना चाहिए, तो सभी पैनलिस्ट सहमत थे। हाल के वर्षों में, कांग्रेस और कई प्रशासन ने चीनी टेलीकॉम उपकरण, ड्रोन, सेमीकंडक्टर निर्यात और कनेक्टेड वाहनों पर निगरानी और सख्ती बढ़ाई है।

Also Read:Middle East War से मचा हाहाकार, कई देशों में ₹500/L पहुंचा पेट्रोल-डीजल, जानें 18 मार्च 2026 का भारत के टॉप 10 शहरों के रेट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।