Whatsapp Upcoming Features: WhatsApp लगातार अपने फीचर्स को अपडेट करता रहता है ताकि यूजर्स को बेहतर अनुभव मिल सके। अब कंपनी एक नए प्राइवेसी फीचर पर काम कर रही है, जो चैट को पहले से ज्यादा सुरक्षित बना सकता है। इस नए फीचर का नाम “After Reading” बताया जा रहा है। आइए इसे आसान भाषा में समझते हैं।
Whatsapp Upcoming Features: क्या है “After Reading” फीचर?
- इस फीचर का मकसद बहुत सिंपल है, जैसे ही सामने वाला आपका मैसेज पढ़ लेगा, वह कुछ ही समय में अपने आप गायब हो जाएगा।
- यानी आपको अलग से मैसेज डिलीट करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
- रिपोर्ट्स के मुताबिक, जब रिसीवर मैसेज ओपन करेगा, तो उसके बाद 15 मिनट का टाइमर शुरू होगा।
- टाइम पूरा होते ही मैसेज दोनों तरफ की चैट से हट जाएगा।
- अगर सामने वाला मैसेज नहीं खोलता है, तो वह 24 घंटे तक चैट में रहेगा और फिर खुद-ब-खुद डिलीट हो जाएगा।
अभी कहां दिखा यह फीचर?
- इस फीचर को WABetaInfo ने WhatsApp के Android बीटा वर्जन में देखा है।
- बताया जा रहा है कि यह Android वर्जन 2.26.12.2 में मौजूद है, लेकिन फिलहाल यह टेस्टिंग के लिए भी पूरी तरह उपलब्ध नहीं है।
- इसका मतलब है कि कंपनी अभी इस पर काम कर रही है।
किन यूजर्स के लिए फायदेमंद?
यह फीचर खास तौर पर उन लोगों के लिए उपयोगी होगा जो अक्सर निजी जानकारी शेयर करते हैं, जैसे—
- OTP (वन टाइम पासवर्ड)
- बैंक या ऐप पासवर्ड
- एड्रेस या लोकेशन
- वेरिफिकेशन कोड
ऐसी जानकारी अगर चैट में लंबे समय तक रहती है, तो प्राइवेसी का खतरा बढ़ जाता है। लेकिन इस नए फीचर की मदद से मैसेज अपने आप हट जाएगा, जिससे डेटा सुरक्षित रहेगा।
रीड रिसीट बंद होने पर भी काम करेगा
- आमतौर पर WhatsApp में ब्लू टिक (Read Receipt) से पता चलता है कि मैसेज पढ़ा गया है या नहीं।
- लेकिन कई लोग प्राइवेसी के लिए इसे बंद रखते हैं।
- रिपोर्ट के अनुसार, “After Reading” फीचर रीड रिसीट बंद होने के बावजूद काम करेगा।
- यानी भले ही ब्लू टिक न दिखे, फिर भी मैसेज पढ़ने के बाद टाइमर शुरू हो जाएगा और मैसेज डिलीट हो जाएगा।
पुराने फीचर्स से कैसे अलग और कब होगा लॉन्च?
- अभी WhatsApp में “Disappearing Messages” फीचर मिलता है, जिसमें 24 घंटे, 7 दिन या 90 दिन बाद मैसेज अपने आप गायब होता है।
- लेकिन नया “After Reading” फीचर इससे काफी अलग और तेज है, क्योंकि इसमें मैसेज पढ़ने के सिर्फ 15 मिनट बाद ही डिलीट हो जाएगा।
- फिलहाल कंपनी ने इस फीचर की लॉन्च डेट को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है।
- क्योंकि यह अभी डेवलपमेंट स्टेज में है, इसलिए इसे आने में थोड़ा समय लग सकता है।
यह भी पढ़ें: Meta के इस फैसले से मचा बवाल! करोड़ों यूजर्स की प्राइवेसी पर मंडराया खतरा, जानें पूरा मामला























