मिजोरम में बोले राहुल – भाजपा और RSS जानते हैं कि अगला लोकसभा चुनाव नहीं जीतेंगे

Summary :

मिजोरम की 40 विधानसभा सीटों के लिए मतदान 28 नवंबर को होगा। यह पूर्वोत्तर में एक मात्र राज्य बचा है जहां कांग्रेस सत्ता में है।

चंफई (मिजोरम) : कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को यह दावा किया कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) और भाजपा को भलीभांति पता है कि पार्टी अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव नहीं जीत पाएगी। मिजोरम के चंफई में पहली चुनावी सभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने भाजपा और आरएसएस पर राज्य की संस्कृति को तबाह करने की कोशिश का भी आरोप लगाया।

उन्होंने कहा, ”संघ और भाजपा समझते हैं कि मिजोरम में घुसने और यहां की संस्कृति बर्बाद करने के लिए उनके पास यही एक अवसर बचा है। उन्हें पता है कि वे अगला लोकसभा चुनाव नहीं जीत पाएंगे।” मिजोरम की 40 विधानसभा सीटों के लिए मतदान 28 नवंबर को होगा। यह पूर्वोत्तर में एक मात्र राज्य बचा है जहां कांग्रेस सत्ता में है।

rahul

उन्होंने दावा किया कि राज्य की मुख्य विपक्षी पार्टी मिजो नेशनल फ्रंट (एमएनएफ) आगामी चुनाव में भाजपा की साझेदार है। कांग्रेस आरोप लगा रही है कि एमएनएफ और भाजपा त्रिशंकु विधानसभा की स्थिति में चुनाव के बाद गठबंधन करेंगे। हालांकि दोनों ही दल इस दावे को खारिज कर चुके हैं।

CBI विवाद पर राहुल का PM पर वार, कहा- दिल्ली में चल रहा ‘चौकीदार ही चोर’ क्राइम थ्रिलर

Desk Team