महाराष्ट्र में कोरोना संकमण लगातार बढ़ रहा है। कोरोना के मामलों में लगातार तेजी के साथ मंगलवार को यहां संक्रमण के 34,424 नये मामले दर्ज किये गये।स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन के मुताबिक पिछले 24 घंटों में 22 और कोरोना मरीजों की मौत हो गयी। नये मामलों के साथ संक्रमितों का आंकड़ बढ़कर 69 लाख 87 हजार 938 हो गया है वहीं इस बीमारी से मरने वालों की संख्या एक लाख 41 हजार 669 हो गयी है।
इस बीच 18,967 मरीज स्वस्थ हुए हैं जिसके साथ ही अब तक 66 लाख 21 हजार 070 लोग कोरोनामुक्त हो चुके हैं। यहां अभी दो लाख 21 हजार 477 सक्रिय मामले हैं।राज्य में रिकवरी दर घटकर 94.75 प्रतिशत हो गयी है जबकि मृत्यु दर 2.02 फीसदी है।
महाराष्ट्र में कोरोना के मामले दूसरी लहर की तरह ही बढ़ रहे है। पिछले बार भी कोरोना के मामले लगातार बढ़े तो हालात तो बद से बदतर हो गए थे। आज भी कोरोना के मामले भारी संख्या में दर्ज किए गए है।
मुंबई में मामले घटे
देश में लगातार कोरोना कहर बरपा रहा है। महाराष्ट्र में कोरोना के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। लेकिन राहत की बात ये रही कि मुंबई में सोमवार को बीते दिन की अपेक्षा संक्रमण के मामलों में कमी देखी गई। देश की आर्थिक राजधानी में पिछले 24 घंटे के भीतर 11647 केस सामने आए हैं और दो मौतें हुई हैं। साथ ही संक्रमण दर भी घटकर 19 फीसदी हो गया है, इससे पहले यह 23 फीसदी था।


Download Android App
Download iOS App



