इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव एलायंस गठबंधन की अहम बैठक का शुक्रवार को दूसरा और अंतिम दिन है। इसमें लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारी के मद्देनजर कई महत्वपूर्ण फैसले लिए जाएंगे। इस बीच कांग्रेस द्वारा जारी पोस्टर पर बवाल मचा हुआ था, हालांकि कांग्रेस ने इसमें सुधार कर बड़ी ही खूबसूरती से मामले को संभाल लिया है। इससे पहले भाजपा नेता इसको लेकर तंज कसा था।
INDIA गठबंधन को लेकर उठ रहे कई सवाल
एक दिन पहले जारी पोस्टर में INDIA गठबंधन से जुड़े कई नेताओं और कई प्रदेश के मुख्यमंत्रियों के नाम के साथ फोटो भी प्रकाशित थे। इसमें राहुल गांधी का नाम भी था, लेकिन दिल्ली में सत्तासीन आम आदमी पार्टी के मुखिया और सीएम अरविंद केजरीवाल का नाम व फोटो नदारद था। इसको लेकर सवाल उठे थे।
सोशल मीडिया एक्स पर प्रतिक्रिया
इस पर भारतीय जनता पार्टी के नेता और भाजपा मीडिया सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने सोशल मीडिया एक्स पर प्रतिक्रिया दी थी, जिसके बाद इसे बदल लिया गया। वहीं, इसके बाद जो पोस्टर जारी किया गया है, उसमें कांग्रेस नेता राहुल गांधी का नाम नदारद है।