Paris Olympics में पदक तालिका में सुधार करेगा भारत

Summary :

खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने आगामी Paris Olympics में भारतीय दल द्वारा नया मानदंड स्थापित करने की उम्मीद जताते हुए इस बात पर जोर दिया कि हाल के वर्षों में सरकार के लिए खेल प्राथमिकता रहे हैं। मांडविया ने पेरिस जाने वाले एथलीटों की औपचारिक विदाई और किट के अनावरण के दौरान कहा, ‘‘मुझे विश्वास है कि यह दल खेलों में भारत के विकास को बनाए रखेगा।’’ HIGHLIGHTS 26 जुलाई से होगी Paris Olympics की शुरुआत मांडविया ने कहा, ‘‘ हमने 2016 रियो में दो पदकों से बढ़कर तोक्यो में सात पदक हासिल किए इस बार और आच्छा प्रदर्शन करेगा भारतीय दल मांडविया…

खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने आगामी Paris Olympics में भारतीय दल द्वारा नया मानदंड स्थापित करने की उम्मीद जताते हुए इस बात पर जोर दिया कि हाल के वर्षों में सरकार के लिए खेल प्राथमिकता रहे हैं।
मांडविया ने पेरिस जाने वाले एथलीटों की औपचारिक विदाई और किट के अनावरण के दौरान कहा, ‘‘मुझे विश्वास है कि यह दल खेलों में भारत के विकास को बनाए रखेगा।’’

HIGHLIGHTS

  • 26 जुलाई से होगी Paris Olympics की शुरुआत
  • मांडविया ने कहा, ‘‘ हमने 2016 रियो में दो पदकों से बढ़कर तोक्यो में सात पदक हासिल किए
  • इस बार और आच्छा प्रदर्शन करेगा भारतीय दल


मांडविया ने कहा, ‘‘ हमने 2016 रियो में दो पदकों से बढ़कर तोक्यो में सात पदक हासिल किए। नीरज चोपड़ा के स्वर्ण पदक से भारत तालिका में 67वें से 48वें (स्थान) पर पहुंच गया। मुझे उम्मीद है कि हमारे एथलीट हमें इस बार पदक तालिका में और भी ऊपर ले जाएंगे।’’
इस विदाई समारोह में एथलीटों, भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष पीटी उषा और पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने भाग लिया। इस कार्यक्रम में खेलों से पहले एथलीटों के समर्थन में सरकार की टारगेट ओलंपिक पोडियम योजना (टॉप्स) के बारे में बताया गया।



उन्होंने कहा, ‘‘ सरकार ने टॉप्स जैसी विभिन्न योजनाओं के माध्यम से एथलीटों का समर्थन किया है, जो उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों को विशेष सहायता प्रदान करती है।’’
पेरिस जाने वाले भारतीय दल की तीन किट (औपचारिक पोशाक, खेल पोशाक, और यात्रा पोशाक) का अनावरण किया गया।
उन्होंने कहा, ‘‘ यह कार्यक्रम सिर्फ किट और औपचारिक पोशाक के अनावरण के बारे में नहीं है, बल्कि उन अरबों भारतीयों के सपनों और आकांक्षाओं का प्रतीक है जो एथलीटों के पीछे एकजुट हैं।’’
आईओए प्रमुख उषा ने कहा कि पेरिस में एथलीटों को सर्वश्रेष्ठ सहायता प्रणाली प्रदान की जाएगी।
उन्होंने कहा, ‘‘हमने डॉ. दिनशॉ पारदीवाला के नेतृत्व में एक मजबूत टीम इकट्ठी की है। इसमें खेल चिकित्सा विशेषज्ञ, कल्याण विशेषज्ञ, पोषण विशेषज्ञ, फिजियोथेरेपिस्ट और एक नींद वैज्ञानिक शामिल हैं।’’
उषा ने कहा, ‘‘पहली बार, आईओए एथलीटों और कोचिंग और सहयोगी स्टाफ को भागीदारी भत्ता भी देगा। मुझे विश्वास है कि भारत किसी भी ओलंपिक के मुकाबले पेरिस में अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के साथ वापस आएगा।’’
भारतीय दल में करीब 120 एथलीट शामिल हैं, जिनमें भाला फेंक में ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा, 16 सदस्यीय पुरुष हॉकी टीम और रिकॉर्ड 21 निशानेबाज शामिल हैं।

Ravi Kumar

I have a vision to prepare myself as well as others in such a way that our tomorrow becomes wonderful.