फैशन के चाहे कितने भी दौर क्यों न बदल जाएं, लेकिन साड़ी का सदाबहार क्रेज हमेशा बरकरार रहता है। साड़ी न सिर्फ एक परफेक्ट और एलीगेंट लुक देती है, बल्कि यही वजह है कि भारतीय महिलाएं हर खास मौके पर इसे पहनना सबसे ज्यादा पसंद करती हैं। खासकर पूजा-पाठ, तीज और त्योहारों के दौरान साड़ी पहनना बेहद शुभ और खूबसूरत लगता है।
अगर आप इस सावन ग्रीन साड़ी पहनने का प्लान बना रही हैं और अपने लुक को और भी खास बनाना चाहती हैं, तो इन शानदार और ट्रेंडिंग ब्लाउज कलर कॉम्बिनेशन्स को ट्राई कर सकती हैं।
Purple Blouse

अगर आप ग्रीन साड़ी पहनने जा रही हैं और ब्लाउज के कलर को लेकर कन्फ्यूज्ड हैं, तो रॉयल पर्पल ब्लाउज एक बेहतरीन चुनाव है। हरा और पर्पल का यह कॉम्बिनेशन आपको एक बेहद स्टाइलिश और रॉयल लुक देगा।
White Blouse

आइवरी या ऑफ-व्हाइट ब्लाउज भी एक शानदार विकल्प है, जिसे आप किसी भी शेड की ग्रीन साड़ी के साथ पेयर करके परफेक्ट और स्टाइलिश लुक पा सकती हैं। इसे आप अपनी पसंद के अनुसार टेलर से सिलवा सकती हैं या मार्केट से रेडीमेड भी ले सकती हैं।
Golden Blouse

हरी साड़ी के साथ गोल्डन ब्रोकेड ब्लाउज भी एक परफेक्ट और क्लासी विकल्प है। इसे और स्टाइलिश बनाने के लिए आप बोट नेक या प्रिंसेस कट डिज़ाइन चुन सकती हैं, जो आपके सावन लुक को एकदम खास और अट्रैक्टिव बनाएगा।
Pink Blouse

अगर आप ग्रीन साड़ी के साथ कुछ खूबसूरत कंट्रास्ट ट्राई करना चाहती हैं, तो मजेंटा कलर का ब्लाउज एक परफेक्ट चॉइस है। यह सबसे क्लासिक कॉम्बिनेशन माना जाता है, जिसे आप सावन में पहनकर एकदम अट्रैक्टिव लुक पा सकती हैं। इसे और स्टाइलिश बनाने के लिए आप टेलर से ‘डोरी डिज़ाइन’ में सिलवा सकती हैं।



Download Android App
Download iOS App




