असम के मुख्यमंत्री और भाजपा के नेता हिमंत विश्व सरमा ने सोमवार ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गाँधी पर आरोप लगते हुए कहा भारत जोड़ो यात्रा के लिए कर्नाटक का भ्रमण करते हैं और लंदन में जाकर ‘भारत तोड़ो’ की बात करते हैं।
यहां भाजपा की ‘विजय संकल्प यात्रा’ में शामिल हुए सरमा ने भगवान राम और हनुमान का कई बार वर्णन किया और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व की जमकर तारीफ की।उन्होंने लोगों से गुहार कि कि वे भाजपा को कर्नाटक की सत्ता में बरकरार रखें।सरमा ने कहा, ‘‘अगर प्रधानमंत्री मोदी लंदन या अमेरिका जाते हैं तो भारत की तारीफ करते हैं, लेकिन जब हमारे राहुल बाबा लंदन जाते हैं तो भारतीयों और भारत की संसद के बारे में बुरा-भला कहते हैं।’’
उन्होंने कहा, ‘‘राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा के लिए कर्नाटक में आते हैं और लंदन में वह ‘भारत तोड़ो’ की बात करते हैं।’’
उन्होंने दावा किया कि ‘राहुल गांधी के नानाजी‘ ने देश को बांटा।