PM मोदी द्वारा लॉकडाउन की अवधि बढ़ाने के फैसले की डब्ल्यूएचओ ने की सराहना

Summary :

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा ने मंगलवार को लॉकडाउन बढ़ाने के फैसले पर विश्व स्वास्थ्य संगठन ने सराहना करते हुये कहा है कि भारत की यह पहल कोरोना को परास्त करने के लिये समय से उठाये गये कठोर कदम का परिचायक है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा ने मंगलवार को लॉकडाउन बढ़ाने के फैसले पर विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने सराहना करते हुये कहा है कि भारत की यह पहल कोरोना को परास्त करने के लिये समय से उठाये गये कठोर कदम का परिचायक है।
मोदी ने 25 मार्च को लागू किये गये लॉकडाउन की अवधि 14 अप्रैल से बढ़ाकर तीन मई तक करने की घोषणा की है। डब्ल्यूएचओ की क्षेत्रीय निदेशक डा पूनम खेत्रपाल सिंह ने कहा, ‘‘कोरोना को रोकने के लिये, समय से किये गये भारत के कठोर फैसले की डब्ल्यूएचओ सराहना करता है। संक्रमण को रोकने के लिये मरीजों की संख्या में कितनी कमी आयेगी, अभी बारे में कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी, लेकिन लोगों के बीच सुरक्षित दूरी (सोशल डिस्टेंसिंग) बनाये रखने सहित अन्य प्रभावी उपायों को करने में छह सप्ताह का देशव्यापी लॉकडाउन, वायरस के संक्रमण को बढ़ने से रोकने में मददगार साबित होगा।’’

दिल्ली में PM मोदी द्वारा घोषित लॉकडाउन के नियम पूरी तरह होंगे लागू : CM केजरीवाल

डा सिंह ने कहा कि बहुत सी बड़ी चुनौतियों के बावजूद, इस महामारी को परास्त करने में भारत पूरी प्रतिबद्धता के साथ आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि इस वायरस को परास्त करने के लिये परीक्षा की इस घड़ी में प्रत्येक व्यक्ति से अधिकतम योगदान अपेक्षित है।

Desk Team