Amroha Child Death News: घर में बिस्तर पर लेटकर मोबाइल में रील देख रहा था। घर में मां रसाई के काम में व्यस्त थी और पिता आंगन में कुछ काम निपटा रहे थे। किसी को अंदेशा भी नहीं था कि कुछ ही सेकंड में ये सुकून भरा पल मातम में बदल जाएगा। अचानक मयंक का शरीर ढीला पड़ा और वह लुढ़क गया। परिजन उसको आनन-फानन में अस्पताल ले गए, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। चिकित्सकों ने भी उसे मृत घोषित कर दिया, तो स्वजन ने घर लाकर बेटे का अंतिम संस्कार कर दिया है। बच्चे की मौत से घर में मातम पसर गया।
यह दर्दनाक घटना अमरोहा जिले के मंडी धनोरा इलाके में घटी है, जहां चौथी क्लास में पढ़ने वाले मयंक की अचानक मौत ने पूरे इलाके को झकझोर दिया है। बच्चे की मौत को डॉक्टरों ने हार्ट अटैक बताया है, लेकिन बिना पोस्टमार्टम अंतिम संस्कार हो जाने के कारण असली वजह सामने नहीं आ पाई।
Death Of Ten Year Old Child: हंसता-खेलता बच्चा अचानक हुआ खामोश

किसान दीपक कुमार पत्नी पुष्पा देवी, बड़े बेटे मयंक और छोटे बेटे शिवम के साथ अपने गांव में रहते हैं। चार लोगों का यह छोटा-सा परिवार अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में व्यस्त था। शाम के करीब पांच बजे मयंक घर में पलंग पर बैठकर मोबाइल फोन में रील देख रहा था। माता-पिता भी आस-पास ही थे, लेकिन किसी को इसका अंदेशा नहीं था कि यह उसकी जिंदगी का आखिरी पल साबित होगा।
अचानक मयंक पलंग से लुढ़क गया। पहले तो परिजनों को लगा कि शायद उसे चक्कर आया है, लेकिन जब उसने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी, तो घर में हड़कंप मच गया। मां बदहवास होकर बेटे को आवाज देने लगीं, पिता ने तुरंत उसे उठाया और बिना देर किए नजदीकी डॉक्टर के पास ले गए।
Amroha Death News: डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया
परिजन पहले बच्चे को नजदीकी डॉक्टर के पास ले गए और फिर उसके बाद एक प्राइवेट अस्पताल लेकर पहुंचे। अस्पताल में डॉक्टर ने बच्चे की पल्स, ब्लड प्रेशर और अन्य जरूरी पैरामीटर की जांच की। जांच के बाद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मयंक की मां का रो-रोकर बुरा हाल था और पिता भी कुछ समझ नहीं पा रहे थे। कुछ देर पहले ही बच्चा हंसता-खेलता मोबाइल पर वीडियो देख रहा था और अचानक से खामोश हो गया।
बिना पोस्टमार्टम के किया अंतिम संस्कार

परिजन अस्पताल से मयंक का शव घर लाए। गांव में खबर फैलते ही कोहराम मच गया, भीड़ जमा हो गई। परिजनों ने गहरे सदमे की हालत में बिना पोस्टमार्टम किए बच्चे का अंतिम संस्कार कर दिया। पोस्टमार्टम न होने की वजह से मौत का कारण साफ नहीं हो पाया। डॉक्टरों की शुरुआती जांच में हार्ट अटैक का मामला सामने आया। मयंक की मौत के बाद गांव में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया। कोई इसे मोबाइल से निकलने वाली रेडिएशन से जोड़ रहा है, तो कुछ बच्चों में बढ़ते हार्ट अटैक के मामलों को वजह मान रहे हैं।


Download Android App
Download iOS App




