उप्र : बांदा जिले के बलखंडी नाका पुलिस चौकी क्षेत्र में नौ साल की एक बच्ची के साथ एक अधेड़ व्यक्ति द्वारा कथित रूप से बलात्कार की कोशिश करने का मामला मंगलवार को सामने आया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। नगर पुलिस उपाधीक्षक आलोक कुमार मिश्रा ने बताया, ‘‘यह घटना 17 जुलाई की है और मंगलवार को इसके बारे में पता चला। नौ साल की एक बच्ची अपने घर के दरवाजे पर खेल रही थी।
राजमोहन (45) नाम के एक पड़ोसी ने उसे बहाने से अपने घर बुला लिया और बलात्कार की कोशिश करने लगा, लेकिन तभी आरोपी की पत्नी अचानक घर पहुंच गई और शोर-शराब मचा दिया, जिससे वह बलात्कार नहीं कर सका।’’ मिश्रा ने बताया, ‘‘पुलिस ने मामले का स्वतः संज्ञान लेकर मंगलवार को पीड़िता की मां को बुलाकर घटना की जानकारी ली और एक मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़ित लड़की को मेडिकल जांच के लिए सरकारी महिला चिकित्सालय भेज गया है।’’


Download Android App
Download iOS App



