UP News : संस्कृति सप्ताह के अंतर्गत भारत विकास परिषद पूर्वी शाखा का संस्कृति सप्ताह का समापन कार्यक्रम उत्तर प्रदेश उर्दू अकादमी, विभूतिखंड,गोमतीनगर में बड़े ही हर्षोल्लास से मनाया गया। कार्यक्रम अध्यक्ष टी एन मिश्रा की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रांतीय महामंत्री श्री शशि कांत सक्सेना जी रहे। कार्यक्रम में राष्ट्रीय गतिविधि सदस्य संपर्क श्री नरेश श्रीवास्तव जी श्री अनिल श्रीवास्तव, क्षेत्रीय संयोजक संस्कार भी उपस्थित रहे।
गणेश वन्दना से हुई कार्यक्रम की शुरुआत
स्नेहा अग्रवाल ने मंच संचालन किया। दीप प्रज्ज्वलन, भारत माता व विवेकानंद जी के चित्रों पर माल्यार्पण व वन्देमातरम से कार्यक्रम की शुरुआत हुई। शाखा अध्यक्ष टी एन मिश्रा ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। मुख्य अतिथि तथा राष्ट्र, क्षेत्र व प्रान्त के दायित्वधारियों का अंगवस्त्र व पुष्प देकर सम्मान किया गया।
परिषद का परिचय राष्ट्रीय गतिविधि सदस्य संपर्क श्री नरेश श्रीवास्तव जी ने दिया। सचिव सुनील कुमार पाण्डेय ने सचिव की अद्यतन रिपोर्ट पेश की। संस्कृति सप्ताह की रिपोर्ट सुमन पाण्डेय, संयोजिका संपर्क ने प्रस्तुत की। सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना से हुई। बच्चों द्वारा नृत्य के मनोरंजक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गए।
सांस्कृतिक कार्यक्रम
गणेश वंदना – संस्कृति श्रीवास्तव द्वारा, राधा कृष्ण नृत्य – विनायक एवं गरिमा द्वारा, कालबेलिया डांस – काव्य राजपूत द्वारा एवं युगल डांस – ऋचा एवं वर्षा द्वारा प्रस्तुत की गई।
सभागार में उपस्थित सभी लोगों ने मन्त्र मुग्ध होकर कार्यक्रम का आनंद लिया।
कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले सभी बच्चों को उपहार देकर सम्मानित किया गया।
वरिष्ठ नागरिक श्रीमती कुसुम वर्मा का सम्मान शाल पहना कर, स्मृति चिन्ह, श्री मद भागवत गीता प्रदान कर किया गया।
शाखा से जुड़े 50 सदस्यों को अंग वस्त्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि ने अपने सम्बोधन में शाखा द्वारा किए गए कार्यों एवं आज आयोजित कार्यक्रम की प्रशंसा की।
धन्यवाद ज्ञापन सचिव सुनील पाण्डेय द्वारा किया गया। राष्ट्र गान के साथ कार्यक्रम की समाप्ति हुई। अंत में सभी ने स्वादिष्ट भोजन किया।
यह भी पढ़ें – योगी सरकार का अनोखा कारनामा, जौनपुर में 5 प्राथमिक स्कूल ही चोरी हो गए- संजय सिंह



Download Android App
Download iOS App




