दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा, दोस्तों की कार डिवाइडर से टकराई; एक की मौत 3 की हालत नाजुक

Delhi-Dehradun Expressway accident

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर देर रात एक दुखद सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक युवक की मौत हो गई और उसके तीन दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए। खबरों के मुताबिक, रात करीब 1:00 बजे गाजियाबाद से देहरादून जा रही एक इनोवा कार अचानक बेकाबू होकर डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी ज़ोरदार थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। इस Innova car crash में गाजियाबाद निवासी विनय शर्मा की मौके पर ही जान चली गई, जबकि उनके साथ यात्रा कर रहे आदेश त्यागी, गंभीर कुमार और अवनीश कुमार गंभीर रूप से जख्मी है। इनकी हालत नाजुक बनी हुई है।

Delhi-Dehradun Expressway accident: घायलों को मेरठ अस्पताल में कराया गया भर्ती

(credit-sm)

हादसे की खबर मिलते ही पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुँच गए। सभी घायलों को तुरंत मेरठ के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहाँ उनका इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि ये चारों दोस्त गाज़ियाबाद से देहरादून जा रहे थे। मरने वाले विनय शर्मा एक सरकारी विभाग में क्लर्क थे। वहीं, घायल आदेश त्यागी एक कॉन्ट्रैक्टर हैं, जबकि अवनीश कुमार और गंभीर कुमार भी सरकारी दफ्तरों में काम करते हैं। इस Ghaziabad friends accident की खबर मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंच गए और पूरे परिवार में शोक का माहौल है।

मुजफ्फरनगर में एक और सड़क हादसे में युवक की मौत

उधर, Muzaffarnagar road accident में भी एक युवक की मौत हो गई। पुरकाजी इलाके में झाबरपुर मोड़ पर तेज़ रफ़्तार एक अज्ञात गाड़ी ने रमन नाम के मोटरसाइकिल सवार को टक्कर मार दी। हादसे के बाद ड्राइवर गाड़ी लेकर भाग गया। राहगीरों से सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुँची और घायल व्यक्ति को अस्पताल ले गई, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। रमन उत्तराखंड के मंगलौर इलाके का रहने वाला था और अपने ससुराल में जन्मदिन की पार्टी में शामिल होने आया था। उसकी शादी को अभी सात महीने ही हुए थे और वह खेती-बाड़ी करके अपने परिवार का गुज़ारा करता था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Are you human? Please solve:Captcha


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।