बहुजन समाज पार्टी (बसपा) मुखिया मायावती ने विभिन्न राज्यों आक्सीज की कमीं पर चिंता जताई है। इसे देखते हुए उन्होंने केन्द्र सरकार से अपील करते हुए कहा कि देश के विभिन्न राज्यों में कोरोना वैक्सीन व अस्पतालों में इलाज हेतु आक्सीजन की जबर्दस्त कमी को देखते हुए केन्द्र सरकार से अनुरोध है कि इनकी सप्लाई सुनिश्चित करने के लिए प्राथमिकता के आधार पर विशेष ध्यान दे।
मायावती ने ट्वीट के माध्यम से लिखा कि देश के विभिन्न राज्यों में कोरोना वैक्सीन व अस्पतालों में इलाज हेतु आक्सीजन की जबर्दस्त कमी को देखते हुए केन्द्र सरकार से अनुरोध है कि इनकी सप्लाई सुनिश्चित करने के लिए प्राथमिकता के आधार पर विशेष ध्यान दे। कहा कि यदि इसके लिए आयात करने की जरूरत पड़ती है तो आयात भी किया जाए।
उन्होंने आगे लिखा कि देश की जनता से भी पुन: अपील है कि राज्य सरकारों द्वारा कोरोना महामारी से बचाव के उपाय के तहत जो भी सख्ती तथा सरकारी गाइडलाइन्स दिए जा रहे हैं उसका सही से अनुपालन करें ताकि कोरोना प्रकोप की रोकथाम हो सके अर्थात लोग भी अपनी जिम्मेदारी को निभाएं।
बसपा मुखिया ने कहा कि कोरोना वायरस अब युवाओं को भी अपनी चपेट में लेने लगा है, जो काफी चिन्ता का विषय बनता जा रहा है। अत: कोरोना वैक्सीन के सम्बंध में उम्र की सीमा के सम्बंध में भी केन्द्र सरकार को अब जरूर यथाशीघ्र पुनर्विचार करना चाहिए।
वहीं लखनऊ में कोरोना से बढ़ते मामले को देखते हुए मेडिकल सेवाओं को छोड़कर अन्य व्यापारिक संगठनों ने फैसला किया है कि वह अपना कारोबार बुधवार तक बंद रखेंगे। हजरतगंज ट्रेडर्स एसोसिएशन ने 22 अप्रैल तक बाजार को बंद रखने का निर्णय लिया है। कुछ बाजार मंगलवार तक बंद रहेंगे।


Download Android App
Download iOS App



