MLC चुनाव : अखिलेश ने गायत्री प्रजापति की बहू को अमेठी से बनाया उम्मीदवार

Summary :

गायत्री प्रजापत की पत्नी लगभग हर चुनावी बैठक में रोती थीं और लोगों से अपील करती थीं कि वे उन्हें वोट देकर जितायें ताकि वे अपने पति को न्याय दिला पायें।

उत्तर प्रदेश विधान परिषद चुनाव के लिए  समाजवादी पार्टी ने 35 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रेप के आरोपी और पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति की बहु को अमेठी से उम्मीदवार बनाया है। गायत्री प्रजापति फिलहाल जेल में बंद है।
प्रजापति की पत्नी महाराजी प्रजापति सपा के टिकट पर अमेठी सीट से चुनाव जीत चुकी हैं। उन्होंने बीजेपी के डॉ संजय सिंह को शिकस्त देकर इस सीट से 18 हजार से अधिक वोट के अंतर से जीत हासिल की थी। गायत्री प्रजापत की पत्नी लगभग हर चुनावी बैठक में रोती थीं और लोगों से अपील करती थीं कि वे उन्हें वोट देकर जितायें ताकि वे अपने पति को न्याय दिला पायें।

यादव वोट बैंक को फिर से पाने की आस में सपा, MLC चुनावों में 50 प्रतिशत नए उम्मीदवारों पर दांव

अखिलेश यादव ने सुल्तानपुर की पार्षद सीट से अब गायत्री प्रजापति की बहू शिल्पा प्रजापति को चुनावी मैदान में उतारा है। शिल्पा ने अपनी सास के चुनाव प्रचार में अहम भूमिका निभायी थी। शिल्पा गायत्री प्रजापति के बड़े बेटे अनिल की पत्नी हैं। उन्होंने समाजशास्त्र में एमए किया है।

Desk Team