उत्तर प्रदेश के महाराजगंज में एक पुजारी और एक साध्वी की कथित तौर पर हत्या कर दी गई। मंदिर के अंदर हुए इस दोहरे हत्याकांड से इलाके में हड़कंप मच गया है। घटना परसा मलिक थाना क्षेत्र के महदेइया गांव की है, जहां शुक्रवार सुबह ग्रामीणों को मंदिर के अंदर पुजारी और साध्वी के शव खून में लथपथ मिले।
पुलिस ने बताया कि घटना गुरुवार रात की है और ग्रामीणों को शुक्रवार की सुबह मंदिर में दोनों के शव पड़े मिले जहां वे रहते थे। ग्रामीणों ने पुलिस को इस बारे में जानकारी दी। पुलिस ने कहा कि मंदिर में लगी एक मूर्ति का इस्तेमाल कर दोनों के सिर पर हमला किया गया था। उन्होंने कहा कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आगे की जांच जारी है।
प्रियंका गांधी के सचिव पर हमला और जासूसी करने का मामला दर्ज
ग्रामीणों के अनुसार महदेइया गांव निवासी राम रतन मिश्रा (73) ने गांव में ही एक मंदिर बनवाया था। वह वहीं रहते थे और पुजारी की तरह काम करते थे। पिछले ढाई दशक से मंदिर में पूजा करने वाली नेपाल की रहने वाली कलावती (68) भी वहां रह रही थी और लोग उसे साध्वी के नाम से पुकारते थे। इन दोनों की गुरुवार रात को हत्या कर दी गई।


Download Android App
Download iOS App



