उत्तर प्रदेश में अगले साल विधानसभा के चुनाव होने है, ऐसे में विपक्षी दलों ने अभी भी से अपनी रणनीति बनानी शुरू कर दी है। इस चुनावी रणनीति में जातिगत और धर्म को काफी तवज्जों दी जा रही है। बहुजन समाज पार्टी के प्रबुद्ध वर्ग विचार संगोष्ठी में बसपा के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा ने दावा किया कि प्रदेश के 16 प्रतिशत ब्राह्मण मत और 24 प्रतिशत दलित मत को साथ मिलाकर बसपा उत्तर प्रदेश में अगली सरकार बनायेगी।
मिश्र ने कहा कि बसपा ने ब्राह्मणों को जितना सम्मान दिया है, उतना सम्मान भाजपा और सपा के शासन में उन्हें नहीं मिला है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सिर्फ लड़ाने का काम करती है, जबकि बसपा सभी को साथ जोड़ कर चलने का काम करती है। उन्होंने कहा, ‘‘प्रदेश के 16 प्रतिशत ब्राह्मण मत और 24 प्रतिशत दलित मत को साथ मिलाकर बसपा प्रदेश में सरकार बना लेगी। ब्राह्मण समाज बसपा का साथ दे और 2022 में सवर्जन हिताय और सर्वजन सुखाय वाली सरकार प्रदेश में लाये।’’
उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘पूरे उत्तर प्रदेश में अराजकता का माहौल है और सैकड़ों की संख्या में ब्राह्मणों की हत्या की जा चुकी है। धर्म के नाम पर काशी और अयोध्या की सांस्कृतिक विरासत को नष्ट कर दिया गया। काशी विश्वनाथ कॉरिडोर के नाम पर सैकड़ों प्राचीन मंदिरों को नष्ट कर दिया गया।’’

बसपा नेता ने आरोप लगाया, ‘‘बाबा विश्वनाथ की कचहरी और वट वृक्ष को उजाड़ दिया गया। गंगा जी को मंदिरों के अवशेष से पाटा जा रहा है। काशी विश्वनाथ जैसे आस्था के केंद्र को पर्यटन केंद्र में बदला जा रहा है।’’ उन्होंने ब्राह्मणों का आह्वान करते हुए कहा कि आप सब भगवान परशुराम के वंशज हैं, डरना बन्द कर भाजपा कर लोगों से सवाल करिए और उसका असली चेहरा लोगों को दिखाइए।