गाजियाबाद की एक अदालत ने मंगलवार को गेमिंग ऐप रैकेट के आरोपी शनावाज खान उर्फ बद्दो को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। शनावाज को रविवार को महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में गिरफ्तार किया गया था। इससे पहले सोमवार को ठाणे की एक अदालत ने 15 जून तक उत्तर प्रदेश पुलिस को उसकी ट्रांजिट रिमांड सौंपी थी।
अदालत ने सुरक्षा व्यवस्था पर उत्तर प्रदेश पुलिस से सवाल किया
शाहनवाज मुंबई के मुंब्रा का रहने वाला है और गाजियाबाद पुलिस को उसकी तलाश है।आरोपियों की ट्रांजिट रिमांड मंजूर करते हुए ठाणे की अदालत ने सुरक्षा व्यवस्था पर उत्तर प्रदेश पुलिस से सवाल किया कि वे शाहनवाज को उत्तर प्रदेश कैसे ले जाएंगे। गाजियाबाद के एक व्यक्ति ने पिछले महीने पुलिस में एक शिकायत दर्ज कराई थी जिसमें आरोप लगाया गया था कि एक मौलवी और शाहनवाज ने उसके बेटे को अवैध रूप से इस्लाम में परिवर्तित कर दिया था। व्यक्ति की शिकायत के आधार पर, गाजियाबाद में शाहनवाज और मस्जिद के मौलवी के खिलाफ उत्तर प्रदेश के अवैध धर्म परिवर्तन निषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया था।


Download Android App
Download iOS App



