उत्तर प्रदेश में बढ़ाई गई गर्मियों की छुट्टियां, जानिए किस डेट तक बंद रहेंगे स्कूल ?

Summary :

उत्तर प्रदेश सरकार ने स्कूलों के लिए एक और बड़ा फैसला लेते हुए गर्मियों की छुट्टियां को बढ़ाने का फैसला लिया है। देखा जाए तो स्कूलों के छात्रों के लिए बड़ी खबर है।

उत्तर प्रदेश सरकार ने स्कूलों के लिए एक और बड़ा फैसला लेते हुए गर्मियों की छुट्टियां को बढ़ाने का फैसला लिया है। देखा जाए तो स्कूलों के छात्रों के लिए बड़ी खबर है। बता दें गर्मियों के अवकाश को बढ़ा दिया गया है। इस संबंध में पूरे उत्तर प्रदेश के जिला बेसिक अधिकारियों को नोटिस जारी कर अवगत करा दिया गया है। यह नियम यूपी बोर्ड के सभी स्कूलों पर समान रूप से लागू होगा। जानकारी के आधार पर इसके तहत उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद के अंतर्गत आने वाले सभी स्कूलों को इन नियमों का पालन करना होगा। 
 यूपी के स्कूलों में वैकेशन आगे बढ़ाई गई 
आपकी जानकारी के लिए बता दें पहले यूपी के इन स्कूलों को 20 मई से 15 जून, 2023 तक बंद रखा गया था। इन तारीखों पर गर्मी की छुट्टियां घोषित की गई थीं, लेकिन अब इन्हें बढ़ा दिया गया है और नए नोटिस के अनुसार अब स्कूल 15 जून के बजाय 26 जून, 2023 तक बंद रहेंगे। छुट्टी करीब 11 दिन के लिए बढ़ा दी गई है। यूपी के स्कूलों में पूर्व में जारी नोटिस के मुताबिक, गर्मी की छुट्टियों में 20 मई से 15 जून तक कुल 27 दिन और शीतकालीन अवकाश में 31 दिसंबर से 14 जनवरी तक कुल 15 दिन स्कूल बंद रहने थे। इस तरह छात्रों को कुल 42 दिन की छुट्टियां मिल जाती हैं। हालांकि अब गर्मी की छुट्टियों में बदलाव किया गया है और अब गर्मी की छुट्टियां 27 दिन से ज्यादा की होंगी। यानि की अब 26 जून तक स्कूल बंद रहेंगे और 27 जून 2023 से पहले की तरह पढ़ाई शुरू होग, हालांकि अभी तक ये साफ नहीं है कि किस वजह से इन छुट्टियों को बढ़ाया गया है। 

Desk Team