Dhan Prapti ke Upay: पैसे की जरूरत हर इंसान को होती है, इसीलिए पैसे कमाने के लिए लोग दिन-रात मेहनत भी करते हैं। कई लोगों को मेहनत के बाद भी उतना धन नहीं प्राप्त होता, तो वहीं कई बार पैसा हाथ में आता तो है, लेकिन तुरंत खर्च हो जाता है। इसका एक बड़ा कारण घर का वास्तु दोष हो सकता है। वास्तु की गड़बड़ी की वजह से घर में बरकत नहीं होती। हालांकि, कुछ आसान Vastu Money Tips बताए गए हैं, इन Paisa Attracting Remedies को अपनाकर धन की किल्लत को दूर किया जा सकता है। Dhan Prapti ke Upay: कंगाली दूर करेंगे वास्तु के ये…
Dhan Prapti ke Upay (AI Generated)
Dhan Prapti ke Upay: पैसे की जरूरत हर इंसान को होती है, इसीलिए पैसे कमाने के लिए लोग दिन-रात मेहनत भी करते हैं। कई लोगों को मेहनत के बाद भी उतना धन नहीं प्राप्त होता, तो वहीं कई बार पैसा हाथ में आता तो है, लेकिन तुरंत खर्च हो जाता है। इसका एक बड़ा कारण घर का वास्तु दोष हो सकता है। वास्तु की गड़बड़ी की वजह से घर में बरकत नहीं होती। हालांकि, कुछ आसान Vastu Money Tips बताए गए हैं, इन Paisa Attracting Remedies को अपनाकर धन की किल्लत को दूर किया जा सकता है।
Dhan Prapti ke Upay: कंगाली दूर करेंगे वास्तु के ये 6 आसान उपाय
1. उत्तर दिशा की सफाई करें
Dhan Prapti ke Upay (Source: Social Media)
वास्तु के मुताबिक, घर की उत्तर दिशा बहुत खास होती है क्योंकि इसे धन के आने का रास्ता माना जाता है। इसलिए इस दिशा को हमेशा साफ-सुथरा रखना चाहिए। गंदगी होने से घर में नेगेटिविटी बढ़ती है और जहां गंदगी होती है, वहां लक्ष्मी जी नहीं आतीं। बरकत के लिए घर की उत्तर दिशा में भगवान कुबेर की मूर्ति या फोटो ज़रूर लगानी चाहिए।
2. तिजोरी रखने की सही जगह
वास्तु शास्त्र कहता है कि घर की तिजोरी या अलमारी को इस तरह रखना चाहिए कि उसका मुंह उत्तर दिशा की तरफ खुले। तिजोरी के अंदर एक लाल कपड़ा बिछाकर उस पर श्री यंत्र या चांदी का सिक्का रख दें। ऐसा करने से पैसा घर में टिकने लगता है और फालतू के खर्चों पर लगाम लगती है।
3. मां लक्ष्मी की पूजा
शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी की पूजा करने से पैसों से जुड़ी परेशानियां खत्म होती हैं। वास्तु के अनुसार, पूजा के समय मां लक्ष्मी को कमल का फूल चढ़ाने से सुख और धन बढ़ता है। इसके अलावा, रोज शाम को तुलसी के पौधे के पास दीपक जलाने से भी मां लक्ष्मी खुश होती हैं और अपनी कृपा बनाए रखती हैं।
4. शुक्रवार को हल्दी की गांठ का उपाय
Dhan Prapti ke Upay (Source: Social Media)
हल्दी बहुत शुभ माना जाती है। शुक्रवार को हल्दी की एक गांठ को पीले कपड़े में बांधें और अपनी तिजोरी में रख दें। ऐसा करने से घर में चल रही पैसों की तंगी दूर होती है, और आय के नए स्त्रोत खुलते हैं।
5. पर्स में रखें हल्दी वाले पीले अक्षत
वास्तु के अनुसार, पर्स में थोड़े से साबुत चावल को हल्दी से रंगकर रखना बहुत शुभ होता है। इन्हें किसी साफ कागज या कपड़े में लपेटकर गुरुवार के दिन अपने पर्स में रखें। चावल समृद्धि और बरकत का प्रतीक है। हल्दी लगे चावल रखने से न केवल पैसे बढ़ते हैं, बल्कि आपका सौभाग्य भी चमकता है और फिजूलखर्ची पर लगाम लगती है। बस ध्यान रहे कि चावल पूरी तरह सूखे होने चाहिए।
6. मनी प्लांट लगाएं
Dhan Prapti ke Upay (Source: Social Media)
पेड़-पौधे घर में फ्रेशनेस तो लाते ही हैं, साथ ही ये वास्तु दोष भी दूर करते हैं। मनी प्लांट को धन को आकर्षित करने वाला पौधा माना जाता है। मनी प्लांट को हमेशा घर की दक्षिण-पूर्व दिशा में लगाना चाहिए, क्योंकि यह दिशा भगवान गणेश और शुक्र ग्रह की मानी जाती है।
इस लेख में दी गई जानकारी धार्मिक ग्रंथियों, कहानियों या मान्यताओं पर आधारित है। पंजाब केसरी इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।
Khushi Srivastava
खुशी श्रीवास्तव मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। वायरल कंटेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ और वास्तु शास्त्र टिप्स पर प्रमुखता से काम किया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद पहली बार पत्रकारिता के श्रेत्र में कदम रखा। इसके बाद अमर उजाला प्रिंट (प्रयागराज) में इंटर्नशिप की। फिलहाल खुशी, पंजाब केसरी दिल्ली के डिजिटल प्लैटफॉर्म के लिए कंटेंट राइटिंग का काम करती हैं।