Sapne Me Khud Ki Shadi Dekhne Ka Matlab: सपनों की दुनिया बहुती अजीब और रहस्यमई मानी जाती है। स्वप्न शास्त्र के अनुसार, व्यक्ति नींद में जो कुछ भी देखता है, वे चीजें उसके आने वाले कल या आपकी वर्तमान ज़िंदगी की स्थितियों के बारे में कुछ न कुछ संकेत जरूर देती हैं। कई बार लोग सपने में खुद को दूल्हा या दुल्हन बनते देखते हैं। असल जिंदगी में तो शादी खुशी का मौका है, लेकिन स्वप्न शास्त्र में इसके मतलब अलग और चौंकाने वाले हो सकते हैं।
सपने में अपनी शादी देखना क्या होता है- शुभ या अशुभ?
स्वप्न शास्त्र कहता है कि सपने में अपनी ही शादी दोबारा देखना अक्सर अशुभ माना जाता है। हिंदू मान्यताओं के अनुसार, अगर आप खुद को शादी के मंडप में या दूल्हा-दुल्हन के कपड़ों में देखते हैं, तो यह आने वाली किसी बड़ी मुसीबत या संकट का संकेत हो सकता है। इसका मतलब यह भी हो सकता है कि आपके बनते हुए काम रुक सकते हैं या आप तनाव में आ सकते हैं।
Sapne Me Khud Ki Shadi Dekhne Ka Matlab: शादीशुदा और कुंवारे लोगों के लिए अलग मतलब
कुंवारे लोगों के लिए: अगर कोई अविवाहित व्यक्ति अपनी शादी का सपना देखता है, तो इसका मतलब है कि उनकी शादी में देरी हो सकती है या उन्हें सही जीवनसाथी चुनने में परेशानी आएगी।
शादीशुदा लोगों के लिए: अगर आप शादीशुदा हैं और फिर से अपनी शादी का सपना देखते हैं, तो यह आपसी झगड़ों का संकेत है। यह बताता है कि पति-पत्नी के रिश्तों में कड़वाहट या तनाव आ सकता है।
शादी से जुड़े अन्य सपनों के अर्थ
- खुद को फेरे लेते देखना: अगर आप खुद को अग्नि के फेरे लेते देखते हैं, तो यह बीमारी या शारीरिक कष्ट का संकेत हो सकता है।
- शादी के गहने या कपड़े देखना: अगर आप सिर्फ शादी का जोड़ा या गहने देखते हैं, तो यह धन लाभ और करियर में तरक्की का इशारा है।
- बारात देखना: सपने में बारात देखना अच्छा माना जाता है। इससे समाज में आपकी इज्जत बढ़ती है और कोई बड़ी उपलब्धि मिल सकती है।
- सपने में किसी और की शादी देखना: यह एक शुभ सपना है। इसका मतलब है कि आपके रुके हुए काम पूरे होंगे और कोई अच्छी खबर मिल सकती है।
यह भी पढ़ें-मंगलसूत्र से जुड़ी ये गलतियां बिगाड़ सकती हैं वैवाहिक जीवन, जानें पहनने के सही नियम
इस लेख में दी गई जानकारी धार्मिक ग्रंथियों, कहानियों या मान्यताओं पर आधारित है। पंजाब केसरी इसकी सत्यता या वैज्ञानिक पुष्टि नहीं करता है।


Download Android App
Download iOS App




