सोशल मीडिया पर हर दिन कुछ न कुछ वायरल होता रहता है। हाल ही में एक मगरमच्छ का पोस्ट भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद आपको अपनी आखों पर विश्वास नहीं होगा। हां हम ऐसा इस लिए बोल रहे है, क्योंकि मिसिसिपी में एक मगरमच्छ को पकड़ा गया है जिसको दावे के साथ कहा जा रहा है, कि यह अभी तक का सबसे बड़ा मगरमच्छ है, जिसका वजन 800 पाउंड है।
मिसिसिपी वन्यजीव, मत्स्य पालन और पार्क विभाग के अनुसार, रिकॉर्ड तोड़ने वाले इस मगरमच्छ की लंबाई 14 फीट और 3 इंच (4.34 मीटर) थी और इसका वजन 802.5 पाउंड (364 किलोग्राम) था। रिपोर्ट में कहा गया “मिसिसिपी में एक अनुमति प्राप्त शिकारी द्वारा लिए गए सबसे लंबे नर मगरमच्छ” का पिछला रिकॉर्ड 14 फुट, 0.75 इंच लंबे (4.29 मीटर) जानवर का था, जिसका वजन 766.5 पाउंड (347.5 किलोग्राम) था, जिसे शिकारियों ने 2017 में पश्चिमी शहर के पास पकड़ा था।
अब इस मगरमच्छ को मिसिसिपी के याज़ू नदी में पकड़ा गया है, जो अपने आप में सबसे अनोखा और बड़ा है। इस मगरमच्छ को उठाने के लिए ही आठ से दस लोगों की जरुरत पड़ी, आप फोटो में भी देखा सकते है कि कितनी मश्कत के बाद इन शिकारी जानवर को पकड़ा गया है। रिपोर्ट में दावा किया गया कि इस विशाल मगरमच्छ को पकड़ने के लिए टीम को सात घंटे लग गए।
आपको बता दे ये मगरमच्छ मूलरूप से दक्षिणपूर्वी अमेरिका के पूरे मिसिसिपी में पाए जाते हैं। एमडीडब्ल्यूएफपी से विशेष अनुमति के बिना मगरमच्छों का शिकार करना और उन्हें पकड़ना अवैध है। परमिट धारक 4 फीट से अधिक लंबे (1.2 मीटर) से अधिक लंबे दो मगरमच्छ और 7 फीट से अधिक लंबे (2.1 मीटर) से अधिक लंबे एक मगरमच्छ को पकड़ सकते हैं, ताकि शिकार के दबाव को वयस्क और किशोर जानवरों में वितरित किया जा सके।
आपको बता दे की अभी तक का सबसे बड़ा अमेरिकी मगरमच्छ 2014 में अलबामा में पकड़ा गया 15 फुट, 9 इंच का विशालकाय मगरमच्छ था, जिसका वजन 1,011.5 पाउंड (459 किलोग्राम) था।