बिहार के पश्चिमी चम्पारण ज़िले में स्थित बगहा से आए दिन अतरंगी खबरें सामने आती रहती हैं। मगर इस बार बगहा से ऐसा मामला सामने आया है जिसे सुनकर आम लोगों की डर से हालात खराब हो जाएगी। मधुबनी में एक घर से 24 कोबरा सांप मिले हैं। इतना नहीं 24 सांपों के साथ-साथ तकरीबन कोबरा के 50 से 60 अंडों को भी वहां से निकाला गया है।

बगहा में इस समय ये खबर चारों तरफ चर्चा का विषय बनी हुई है। दरअसल, मधुबनी पंचायत के वार्ड-5 स्थित एक घर से तकरीबन 24 विषैले सांप रेस्क्यू किए गए हैं। ये मामला स्थानीय निवासी मदन चौधरी के घर का है, जहां घर की सीढ़ी के नीचे सांपों ने अपना डेरा जमा रखा था। बताया जा रहा है कि घर की सीढ़ी के नीचे ड्रेसिंग टेबल रखा गया था, जिसके नीचे सांपों ने अपना बसेरा बना लिया था।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, 14 जुलाई को बच्चे जब घर के बाहर खेल रहे थे तो अचानक से एक सांप उनके पास से गुजरा। सांप को देखते ही बच्चों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। बच्चों का शोर सुनकर आसपास के लोग वहां पर इक्कट्टा हो गए। सांप तेजी से ड्रेसिंग टेबल के नीचे जा घुसा, ऐसे में लोगों ने ड्रेसिंग टेबल को खिसकाया तो उसके नीचे से तीन से चार सांप निकले। इसके बाद लोगों ने सांप पकड़ने वाले को बुलाया।

शुक्रवार शाम से चला ये रिस्क्यू देर रात तक चला। इस दौरान आसपास के लोगों का दिमाग ही चकरा गया जब उन्होंने एक के बाद एक 24 सांपों को ड्रेसिंग टेबल के नीचे से निकलते देखा। इसी के साथ 50 से 60 कोबरा के अंडे भी निकाले गए। इन सभी सांपो और उनके अंडो को गंडक नदी के किनारे सही-सलामत छोड़ा गया। वहीं, इतने सारे सांपों के घर से निकले से लोग हैरान हैं।


Download Android App
Download iOS App



