आखिर Ratan Tata ने क्यों दी Rashid Khan को 10 करोड़ रूपये ?

Summary :

पिछले महीने वर्ल्ड कप के दौरान एक POST सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा था , जिसमें दावा किया जा रहा कि Ratan Tata ने राशिद खान अफगानिस्तान क्रिकेटर को 10 करोड रुपए की रकम दी है। इसके बाद कई लोग रतन टाटा की तारीफ करते नजर आए तो कई लोगों के मन में यह सवाल था कि आखिर क्रिकेट वर्ल्ड कप के दौरान अफगानिस्तान टीम के बॉलर को रतन टाटा ने इतने पैसे किस बात के लिए दिए। सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने के बाद रतन टाटा ने खुद इस सवाल का जवाब देते हुए X…

Ratan Tata

पिछले महीने वर्ल्ड कप के दौरान एक POST सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा था , जिसमें दावा किया जा रहा कि Ratan Tata ने राशिद खान अफगानिस्तान क्रिकेटर को 10 करोड रुपए की रकम दी है। इसके बाद कई लोग रतन टाटा की तारीफ करते नजर आए तो कई लोगों के मन में यह सवाल था कि आखिर क्रिकेट वर्ल्ड कप के दौरान अफगानिस्तान टीम के बॉलर को रतन टाटा ने इतने पैसे किस बात के लिए दिए। सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने के बाद रतन टाटा ने खुद इस सवाल का जवाब देते हुए X पर पोस्ट किया और बताया इस 10 करोड़ के लेनदेन के बारे में।

Ratan Tata

वायरल पोस्ट में यह भी दावा किया जा रहा था कि भारत का झंडा फहराने पर रक्षित खान को आईसीसी ने 55 लख रुपए का जुर्माना लगाया है जिसके बाद से भारत के दिग्गज बिजनेसमैन रतन टाटा ने 10 करोड रुपए राशिद खान को देने का ऐलान किया है। पर रतन टाटा ने इन सभी बातों को खारिज करते हुए एक पर एक पोस्ट किया और लिखा मैंने आईसीसी या क्रिकेट की किसी भी दूसरी संस्था से किसी खिलाड़ी पर लगे जुर्माना या किसी अन्य नाम के बारे में कोई बात या चर्चा नहीं की है क्रिकेट से मेरा कोई नाता भी नहीं है कृपया व्हाट्सएप फॉरवर्ड और इस तरह के किसी वीडियो पर तब तक भरोसा ना करें जब तक उन्हें मेरे आधिकारिक हैंडल से जारी न किया गया हो।

इसलिए किसी भी सोशल मीडिया पर वायरल खबर पर आसानी से विश्वास न करे , जरुरी नहीं की सभी बाते सही ही हो। हमेसा ध्यान रखे ऑफिसियल अकाउंट से पोस्ट हो उसी बातो को सच माने।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Desk Team