अमेरिका में भी ‘स्‍वच्‍छता संदेश’ देते हुए पीएम मोदी ने गिरे फूल को खुद जमीन से उठाया, लोगों ने कहा- गर्व है हमें

Summary :

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस समय 7 दिनों के अमेरिका दौरे पर हैं। सोशल मीडिया पर पीएम मोदी का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस समय 7 दिनों के अमेरिका दौरे पर हैं। सोशल मीडिया पर पीएम मोदी का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। हाउडी मोदी कार्यक्रम 21 सितंबर को होना है उसमें भाग लेने के लिए जॉर्ज बुश इंटरनेशनल हवाईअड्डे पर जब मोदी पहुंचे तो उनका स्वागत अमेरिकी प्रतिनिधि मंडल ने फूलों के गुलदस्ते से किया। 
पीएम मोदी को जब गुलदस्ता दिया जा रहा था उसी दौरान जमीन पर गुलदस्ते से एक फूल निकलकर नीचे गिर गया। बता दें कि नीचे गिरे इस फूल को पीएम मोदी ने खुद उठाया। पीएम मोदी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गया है। भारत में तो पीएम मोदी स्वच्छता के मॉडल हैं ही अब वह दुनिया में भी स्वच्छता की ऐसी मिसाल दे रहे हैं। 
वीडियाे में क्या है?
इस वीडियो में पीएम मोदी को आप विमान से नीचे उतरते हुए देख सकते हैं। पीएम मोदी के स्वागत के लिए गणमान्य लोग वहां पर खड़े हुए थे। पीएम मोदी के स्वागत के लिए एक महिला गुलदस्ता देती हैं। उसके बाद जमीन पर गुलदस्ते में से कुछ गिर जाता है।

पीएम मोदी ने जब उस नीचे गिरी चीज को देखा तो वह खुद उसे उठाने के लिए झुक जाते हैं। पीएम मोदी के ऐसे करने से यह बात को सिद्ध हो गई कि उनकी कथनी और करनी में बिल्कुल भी अंतर नहीं है। 
लोगों ने क्या कहा?


1.

2.

3.

4.

5.

6.
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ग्लोबल गोलकीपर्स अवॉर्ड से बिल एंड मिलिंडा गेट्स फाउंडेशन लिंकन सेंटर में सम्मानित किया जाएगा। स्वच्छ भारत अभियान के नेतृत्व के लिए पीएम मोदी को यह पुरस्कार दिया जा रहा है। 2 अक्टूबर 2014 को यह अभियान पीएम मोदी ने शुरु किया था। जिसे हर साल 2 अक्टूबर को मनाया जाता है।

Desk Team