Corona Virus से बचने का आनंद महिंद्रा ने बताया अनोखा तरीका,वीडियो शेयर करके कहा- इस कुत्ते को ईनाम दिया जाए

Summary :

भारत के मशहूर बिजनेसमैन आनंद महिंद्रा सोशल मीडिया पर बहुत सक्रिय रहते हैं। बीते बुधवार को अपने ट्विटर अकाउंट पर आनंद महिंद्रा ने लोगों से सवाल किया कि COVID-19

भारत के मशहूर बिजनेसमैन आनंद महिंद्रा सोशल मीडिया पर बहुत सक्रिय रहते हैं। बीते बुधवार को अपने ट्विटर अकाउंट पर आनंद महिंद्रा ने लोगों से सवाल किया कि COVID-19 से दुनिया कैसे रीसेट करेगी। 
आनंद महिंद्रा ने बुधवार को ट्वीट करते हुए कहा कि यह संकट तो पास हो जाएगा, लेकिन मुझे लगता है कि यह दुनिया को एक स्‍थायी रीसेट बटन दबाने वाला है, उनके अनुसार घर से काम करने की अधिक स्वीकार्यता,ज्यादा वर्चुअल मीटिंग्स,अधिक वीडियो कॉल और कम यात्रा, कोरोना वायरस दुनिया को प्रभावित करने वाले कुछ तरीके हैं। और कुछ?

कई लोगों ने आनंद महिंद्रा के इस ट्वीट पर अपनी प्रतिक्रियाएं दीं। हाल ही में एक टिकटॉक वीडियो आनंद महिंद्रा ने पोस्ट किया है। इस वीडियो के कैप्‍शन में आनंद महिंद्रा ने कहा, मैंने कल एक ट्वीट कर पूछा था कि कोरोना वायरस से दुनिया कैसे बदल जाएगी…इस पर मुझे खूब रिप्लाई मिले।

इसके जवाब में मेरा वॉट्सऐप वंडर बॉक्स भर गया और मैं पहला ईनाम इसे देना चाहूंगा। इस वीडियो में देख सकते हैं कि शख्स कुत्ते को बाहर जाने से बचने के लिए तैयार करता है और उसे बाहर भेज देता है। फिर कुत्ता सुपरमार्केट कार से जाता है और वहां से सामान लाता है।
 इस दौरान कुत्ते के मुंह पर शख्स ने मास्क लगाया ताकि कोरोना वायरस न फैल पाए। शख्स के लिए सुपरमार्केट से कुत्ता खाने का सामान लाता है। बता दें कि विशेषज्ञों का कहना है कि कोरोना वायास बिल्लियों और कुत्तों को नहीं हो सकता।

Desk Team