बिहार के जहानाबाद में बच्चे अपनी भूख मिटाने के लिए मेंढक खाने को हुए मजबूर, वीडियो वायरल

Summary :

पूरे देेश में कोरोना वायरस महामारी के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए सरकार ने लॉकडाउन 3मई तक किया हुआ है। कई लोगों को खाने-पीने की परेशानी लॉकडाउन के कारण हो रही है।

पूरे देेश में कोरोना वायरस महामारी के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए सरकार ने लॉकडाउन 3मई तक किया हुआ है। कई लोगों को खाने-पीने की परेशानी लॉकडाउन के कारण हो रही है। मीडिया में कई ऐसे खबरें, तस्वीरें और वीडियो इन दिनों सामने आती रहती हैं और उसमें लॉकडाउन की वजह से लोगों के भूखे रहने के बारे में बताया जाता है। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रही है जिसमें कुछ बच्चे घर पर खाना नहीं होने की वजह से मेंढक को खाते हुए नजर आ रहे हैं। बिहार के जहानाबाद का यह वीडियो बताया जा रहा है। 
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि बच्चा कैसे बता रहा है कि देश में लॉकडाउन होने की वजह से अनाज उसके घर में खत्म हो गया और घर में अनाज नहीं होने के कारण उन्हें अपनी भूख मिटाने के लिए मेंढक को खाना पड़ा रहा है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि बच्चा बता रहा है कि मेंढक को पहले वह आस-पास की जगह से पकड़ते हैं उसके बाद फिर वह मेंढकों की चमड़ी को वह लोग निकालते हैं और उसे आग में पकाकर खा लेते हैं। 
लोगों ने इस वायरल वीडियो पर अपना गुस्सा निकाला है। इस वायरल वीडियाे पर लोगों ने प्रतिक्रिया देते हुए लिख कि वो सरकारी वादे अब वो कहां गए जिसमें कहा गया था कि देश में कोई भी भूखा नहीं रहेगा। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भी इस वीडियाे पर लोगों ने खूब ट्रोल किया है। नीतीश कुमार को यह सब दिख नहीं रहा ऐसा लोग इस पर कमेंट देते हुए कह रहे हैं। लोगों ने कहा कि उन्होंने क्या अपनी आंखें बंद कर ली हैं। 

सरकार की कड़ी आलोचना की लोगों ने 

1.

2.

3.

4.

5.

6.

सोशल मीडिया के माध्यम से पता चला है कि इलाके में सामुदायिक किचन का संचालन प्रशासन ने वीडियो वारयल होने के बाद शुरु कर दिया है और यहां पर खाना कोई भी आकर खा सकता है। 
देशप्यापी लॉकडाउन पीएम मोदी ने 25 मार्च से ही लगा दिया था। उन लोगों पर ज्यादा संकट इस लॉकडाउन की वजह से आया है जो रोज कमाकर खाने वाले थे। इन लोगों को एक वक्त का खाना भी काम धंधा बंद होने के कारण नहीं मिल रहा है। हर जरूरतमंद तक राशन-पानी केंद्र और राज्य सरकारें प्रयासरत पहुंचा रही हैं। 

Desk Team